Rudraksha Mahotsav: इस बार हाईवे पर रहेगा विशेष डायवर्जन, छह जिलों के पुलिस बल सहित 2000 गार्ड्स रहेंगे तैनात
Rudraksha Mahotsav Sehore 2026: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14–20 फरवरी 2026 को रुद्राक्ष महोत्सव होगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी और विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। महिला-बच्चों की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर विशेष जोर रहेगा।
Rudraksha Mahotsav Sehore 2026: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 14–20 फरवरी 2026 को रुद्राक्ष महोत्सव होगा। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 1200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक डायवर्जन, सीसीटीवी निगरानी और विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। महिला-बच्चों की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर विशेष जोर रहेगा।
विस्तार
Kubereshwar Dham: सीहोर स्थित विश्व प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम एक बार फिर भक्ति, श्रद्धा और शिवमय वातावरण का केंद्र बनने जा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की है।
कुबेरेश्वर धाम पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु शिव महापुराण कथा और रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं। इस बार भी 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग और सतर्क नजर आ रहा है। बीते वर्षों में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ और यातायात की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से कहीं अधिक मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार किया गया है।
छह जिलों से पहुंचा भारी पुलिस बल
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर छह जिलों से आए पुलिस बल की आमद हुई। इनमें इंदौर, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर सहित अन्य जिलों के जवान शामिल हैं। बाहर से आए कुल 889 पुलिसकर्मी, जिले का स्थानीय पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग और आबकारी विभाग के कर्मचारियों को मिलाकर कुल 1235 अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही कोटवार, ग्राम रक्षा समिति और वॉलेंटियर्स मिलाकर करीब 2000 सुरक्षाकर्मी पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। कुबेरेश्वर धाम व्यवस्था की डयूटी हेतु आरएपीटीसी इंदौर से 444, पीटीएस 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर से 106, डीजीपी रिजर्व 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना से 70, प्रथम वाहिनी जी कंपनी विसबल इंदौर से 37, इंदौर शहर का जिला बल 75, नरसिंहपुर से 26, सागर से 56, दमोह से 33, जबलपुर से 52 कुल बाहर से प्राप्त पुलिस बल 889 अधिकारी/कर्मचारी तथा 10 राजपत्रित अधिकारी एवं जिले का स्थानीय पुलिस बल 214, विसबल सीहोर 10 होमगार्ड 90, वन विभाग 16, आबकारी विभाग 06 कुल बल 1235 अधिकारी/कर्मचारी तथा 52 कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, वॉलेंटियर्स को लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुलेंगे महाकाल के पट, 10 लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान; तैयारी पूरी

कुबेरेश्वर धाम में 2000 सुरक्षाकर्मी तैनात
12 फरवरी से मोर्चे पर रहेगा पूरा बल
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने स्पष्ट किया कि 12 फरवरी दिन के समय से संपूर्ण पुलिस बल कुबेरेश्वर धाम क्षेत्र में तैनात रहेगा। आयोजन स्थल, मंदिर परिसर, कथा स्थल और हाईवे मार्गों के लिए अलग-अलग प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक पिकेट और चेक पॉइंट पर जवानों की ड्यूटी फिक्स की गई है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
पुलिस की ब्रीफिंग और रिहर्सल
महोत्सव से पहले पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जवानों की ब्रीफिंग कराई। रिहर्सल के दौरान जवानों को बताया गया कि किस स्थान पर किस तरह की ड्यूटी रहेगी, भीड़ नियंत्रण कैसे करना है और आपात स्थिति में किस अधिकारी से संपर्क करना है। निर्देश दिए गए कि सभी जवान विनम्र, सहनशील और शालीन व्यवहार रखें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सकारात्मक अनुभव मिले।
महिला और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर
प्रशासन ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। महिला पुलिस बल की अलग टीम तैनात की गई है जो कथा स्थल, मंदिर परिसर और पार्किंग क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और इंदौर-भोपाल हाईवे पर जाम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 12 फरवरी सुबह 6 बजे से 21 फरवरी सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। हाईवे पर नियमित पेट्रोलिंग होगी ताकि दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।
ये भी पढ़ें- सिंहस्थ से पहले ओंकारेश्वर का कायाकल्प, प्रशासन ने शुरू की बड़ी कवायद; जानें कहां-कहां चल रहा काम?

पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
भोपाल से इंदौर जाने वाले भारी वाहन मुबारकपुर जोड़ या तुमड़ा जोड़ से होकर श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-मक्सी मार्ग का उपयोग करेंगे। इसी तरह इंदौर और देवास से भोपाल जाने वाले भारी वाहन मक्सी-ब्यावरा होकर भेजे जाएंगे। इससे मुख्य हाईवे पर भीड़ और जाम की स्थिति कम होगी।
छोटे वाहनों को मिलेगी राहत
छोटे और सवारी वाहनों के लिए अलग मार्ग तय किया गया है। भोपाल से इंदौर जाने वाले वाहन न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए आष्टा-इंदौर जा सकेंगे। इंदौर से भोपाल आने वाले वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। वहीं जो श्रद्धालु केवल कुबेरेश्वर धाम कथा स्थल पर आना चाहते हैं, उनके लिए कोई डायवर्जन नहीं रहेगा। वे सीधे हाईवे से धाम पहुंच सकेंगे और निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। इससे भक्तों को अनावश्यक घुमाव से राहत मिलेगी।
हाईटेक निगरानी से सुरक्षित होगा आयोजन
इस बार सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। सभी प्रमुख चौराहों, डायवर्जन पॉइंट्स और पार्किंग क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम से पूरे क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा बड़ी क्रेन, गैस कटर, वेल्डिंग मशीन और मैकेनिकों की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
अधिकारियों के बीच व्हाट्सएप नेटवर्क
सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए नजदीकी जिलों के अधिकारियों का एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। किसी भी प्रकार की घटना या समस्या की जानकारी सेकंडों में सभी अधिकारियों तक पहुंच सकेगी।
कलेक्टर और एसपी की सीधी निगरानी
पूरे आयोजन पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की सीधी नजर रहेगी। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड और अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी मूलभूत सुविधाओं को पहले ही दुरुस्त कर लिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और यातायात सुचारु बना रहे।
भक्ति और सुरक्षा का अद्भुत संगम
रुद्राक्ष महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। प्रशासन की मजबूत तैयारी यह सुनिश्चित करेगी कि भक्त न केवल शिवभक्ति में लीन रहें, बल्कि स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित भी महसूस करें। कुबेरेश्वर धाम इस बार न सिर्फ भक्ति का केंद्र बनेगा।

पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

कमेंट
कमेंट X