सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman molested in Sehore, husband beaten up when he protested

हैवानियत: दबे पांव घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर बांधे, फिर की दरिंदगी; पति घर पहुंचा तो उसका किया ये हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 07:59 AM IST
विज्ञापन
सार

सीहोर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया, वहीं पति ने विरोध किया तो उसे जमकर पीटा गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Woman molested in Sehore, husband beaten up when he protested
महिला से दुष्कर्म - फोटो : साकंतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सीहोर जिले के बिलकिसगंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने घर में घुसकर विवाहिता के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पहले महिला को काबू में लेकर उसके हाथ-पैर बांधे और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



जानकारी के अनुसार घटना 31 मई की देर रात की है। पीड़िता का पति पास के गांव में एक बरात में गया हुआ था। घर में महिला अकेली थी। पति ने लौटने की सुविधा के लिए दरवाजे की केवल कुंडी लगाने को कहा था। रात करीब दो बजे जब महिला सो रही थी, तभी आरोपी खालिद खां दबे पांव घर के भीतर घुस आया। घर में प्रवेश करते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और महिला को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध किया तो जमीन पर पटककर बांधे हाथ-पैर
पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे बेरहमी से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद महिला के ही स्कार्फ से उसके हाथ-पैर बांध दिए। महिला पूरी तरह असहाय हो गई और आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला लगातार छूटने और मदद के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन आरोपी ने उसे दबोचे रखा।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- जैन मंदिर चोरी कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 13.5 लाख का सामान बरामद; अब तक सात पकड़े गए

पति लौटा तो उस पर भी टूट पड़ा आरोपी
दुष्कर्म के दौरान ही पीड़िता का पति बरात से वापस घर पहुंच गया और उसने दरवाजा खटखटाया। पति की आवाज सुनते ही आरोपी घबरा गया। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी ने महिला के पति पर हमला बोल दिया। आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसे भी काबू में करने का प्रयास किया।

जान से मारने की धमकी देकर फरार
मारपीट के बाद आरोपी ने परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित दंपति सदमे में आ गए। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पीड़िता अपने पति, देवर और जेठ के साथ महिला थाना सीहोर पहुंची। यहां उसने पूरी आपबीती पुलिस को सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी खालिद खां के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले को संवेदनशील मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जांच आगे बढ़ाई गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और खोजबीन के बाद मंगलवार देर शाम आरोपी खालिद खां को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed