{"_id":"6a1f9e480540e0547d059b13","slug":"head-on-collision-between-car-and-bus-one-dead-two-injured-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4353640-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस से टकराकर सौ फीट दूर जाकर पलटी कार, चालक ऐसा फंसा कि हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस से टकराकर सौ फीट दूर जाकर पलटी कार, चालक ऐसा फंसा कि हो गई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार
सागर बायपास मार्ग पर मंगलवार देर रात बस और कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार चालक अजय (निवासी छापछौल, उत्तर प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार करीब 100 फीट दूर जाकर पलट गई। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव निकाला।
घटनास्थल पर खड़ी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहर के सागर बायपास मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बस और कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद कार सड़क से करीब 100 फीट दूर मैदान में जाकर पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार सागर की ओर से टीकमगढ़ आ रही ओरछा कंपनी की बस (एमपी 36 पी 1121) और लाल रंग की कार (डीएल 3सीबीवी 2281) के बीच सागर बायपास पर जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया। हादसे में कार चालक अजय पुत्र हरदास निवासी छापछौल, उत्तर प्रदेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार हरिश्चंद्र पुत्र घनश्याम अहिरवार और अरविंद पुत्र गुमान अहिरवार, दोनों निवासी छापछौल, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- वानियत: दबे पांव घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर बांधे, फिर की दरिंदगी; पति घर पहुंचा तो उसका किया ये हाल
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी रविभूषण पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से कार को काटकर शव बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे के बाद बस सड़क किनारे रुक गई, जबकि कार अनियंत्रित होकर दूर मैदान में जा गिरी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X