सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Big action by Lokayukta in Seoni: Palari outpost in-charge caught red-handed taking bribe

MP News: पलारी चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, सिवनी में लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई: जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: महेश राय ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और राजेश शर्मा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने राजेश शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Big action by Lokayukta in Seoni: Palari outpost in-charge caught red-handed taking bribe
चौकी प्रभारी राजेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले में लोकायुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पलारी चौकी प्रभारी राजेश शर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई बुधवार शाम को की गई।
Trending Videos


मामला 7 मई 2025 का है, जब महेश राय के थ्रेशर से एक महिला नर्मदा मरावी को चोट लग गई थी। पुलिस चौकी पलारी में मामला दर्ज किया गया था, लेकिन चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ने एफआईआर कमजोर करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: इस्कान में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का अभिषेक, भक्तों ने भी लिया स्नान का पुण्य लाभ

महेश राय ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से शिकायत की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच की और राजेश शर्मा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। लोकायुक्त टीम ने राजेश शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई से सिवनी पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed