सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Fearful of food poisoning in Seoni, youth dies of heart attack

Seoni: खाना खाकर सोया फिर आधी रात बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग से घबराए युवक की हार्टअटैक से मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

 युवक की फूड पॉइजनिंग से तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने उसे नागपुर रैफर कर दिया। जब उसे नागपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को घबराहट में हार्टअटैक आया, जिससे उसकी जान चली गई। 

Fearful of food poisoning in Seoni, youth dies of heart attack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के सिवनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवक की फूड पॉइजनिंग से तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर ने उसे नागपुर रैफर कर दिया। जब उसे नागपुर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को घबराहट में हार्टअटैक आया, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। 
Trending Videos


पुलिस के अनुसार छपारा थाना क्षेत्र के गांव खुर्सीपार में रहने वाले स्नेहिल पिता विजय कुमार साहू (21) जो अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कई सालों से छपारा की एक किराना दुकान में काम कर रहा था। गुरुवार को वह दुकान से काम करके घर पहुंचा। भोजन कर वह सो गया। रात लगभग 12 बजे उसका जी मचलाया चलाया और उल्टियां हुईं। परिवार के लोगों ने उपचार के लिए छपारा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया। रात में उपचार के दौरान उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उपचार के लिए नागपुर अस्पताल लेकर निकले जहां बीच रास्ते में ही अत्यधिक घबराहट बेचैनी के चलते युवक की मौत हो गई। परिजनों का ऐसा मानना है कि युवक की मौत संभवत: फूड पॉइजनिंग से तबीयत खराब होने और इसी बेचैनी के चलते हार्टअटैक से मौत हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे पर थी परिवार की जिम्मेदारी
खुर्सीपार छपारा निवासी स्नेहिल के पिता विजय साहू का निधन कई साल पहले हो गया था। पिता की मौत के बाद घर में मौजूद अपनी मां व बहन के भरण-पोषण के लिए वह छपारा के किराना दुकान में काम करता था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 9 बजे स्नेहिल घर पहुंचा जहां खाना खाकर सो हो गया था। रात में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दुकान में काम के दौरान स्नेहिल कभी-कभी छपारा की होटलों में नाश्ता कर लिया करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed