सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   MP Election: Congress Jan Akrose Yatra reached Seoni, Barghat MLA presented his claim

Jan Akrose Yatra: सिवनी पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, बरघाट विधायक ने जोश दिखाकर दावेदारी पेश की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 08:31 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा रविवार को सिवनी और बरघाट विधानसभा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने भाजपा पर निशाना साधा।

MP Election: Congress Jan Akrose Yatra reached Seoni, Barghat MLA presented his claim
जन आक्रोश यात्रा में शामिल कांग्रेस के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा का रविवार को सिवनी और बरघाट विधानसभा में आगमन हुआ है। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी की अगवानी में यह जन आक्रोश यात्रा सिवनी पहुंची। जन आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या ने कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा में शामिल सुरेश पचौरी ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधा साथ ही कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा के दौरान दावेदारों द्वारा किये जा रहे शक्ति प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश बताया है।
Trending Videos


सिवनी की बरघाट विधानसभा में जैसे ही यात्रा पहुंची बरघाट के मौजूदा कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ जन आक्रोश यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा को विधायक अर्जुन सिंह अपने नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के गांवों से होते हुए बरघाट विधानसभा मुख्यालय लेकर पहुंचे, जहां विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भी कार्यकर्ताओं का जोश साफ तौर पर दिखाई दिया। बरघाट विधायक के समर्थन में जन आक्रोश यात्रा के दौरान उमड़ी इस भीड़ ने उनकी दावेदारी को मजबूत कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यात्रा में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी से मीडिया ने चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव की टिकटों की घोषणा करने के विषय पर सवाल किए गये तो सुरेश पचौरी ने जन आक्रोश यात्रा के समापन होते ही उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी होने की बात कही है। अब देखना होगा कि बरघाट विधायक अर्जुन सिंह की इस तरह दावेदारी पेश करने का असर संगठन पर कितना पड़ता है। कांग्रेस संगठन आगे क्या तय करता है। यह वक्त आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed