{"_id":"6999a15caf560169570c9bc8","slug":"police-in-action-mode-amid-board-exams-2-dj-vehicles-seized-in-barghat-seoni-news-c-1-1-noi1218-3975890-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी बोर्ड परीक्षाओं के बीच सख्ती: सिवनी में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई; पुलिस ने जब्त किए दो डीजे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी बोर्ड परीक्षाओं के बीच सख्ती: सिवनी में ध्वनि प्रदूषण पर कार्रवाई; पुलिस ने जब्त किए दो डीजे वाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
एमपी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र सिवनी जिला में ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बरघाट थाना पुलिस ने बिना अनुमति और निर्धारित समय सीमा के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो वाहनों को जब्त किया।
डीजे जब्त करती पुलिस टीम।
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र सिवनी जिले में ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में बरघाट पुलिस ने बिना अनुमति और तय समय सीमा के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर की गई। परीक्षा सत्र के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और छात्रों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
देर रात तक चला सघन अभियान
बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बेस ने शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने देर रात तक क्षेत्र में गश्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ डीजे संचालक बिना अनुमति और निर्धारित समय सीमा के बाद भी ऊंची आवाज में डीजे बजा रहे हैं। शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दो डीजे वाहनों को जब्त कर लिया। संबंधित संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
छात्रों की पढ़ाई में खलल बर्दाश्त नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण छात्रों की एकाग्रता को प्रभावित करता है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि रात 10 बजे के बाद बिना अनुमति डीजे संचालन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
ये भी पढ़ें- Katni News: भोले की भक्ति करने पहुंचा बाघ, आस्था और वन्यजीव व्यवहार पर छिड़ी चर्चा, वन विभाग अलर्ट
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने आम नागरिकों, आयोजनकर्ताओं और डीजे संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों और ध्वनि सीमा का पालन करें। यदि कहीं भी तेज आवाज में डीजे बजाने या बिना अनुमति संचालन की सूचना मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बरघाट क्षेत्र में यह कार्रवाई एक संदेश के रूप में देखी जा रही है कि परीक्षा अवधि में शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X