सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Rambhadracharya said- Election in Madhya Pradesh is not between Shivraj and Kamal Nath

MP News: एमपी की राजनीति पर फिर बोले रामभद्राचार्य, जानें क्यों कहा कि शिवराज और कमलनाथ नहीं लड़ रहे ये चुनाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Sep 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी में रामकथा कर रहे जगतगुरु रामभद्राचार्य का एक बड़ा सियासी बयान सामने आया है। रामभद्राचार्य जी ने कहा है मध्यप्रदेश में चुनाव शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं और न ही भाजपा और कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। बल्कि यहां सनातन धर्म और अधर्म के बीच चुनाव हो रहा है।

Rambhadracharya said- Election in Madhya Pradesh is not between Shivraj and Kamal Nath
सिवनी में रामभद्राचार्यजी ने सियासी बयान दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने मप्र की राजनीति और चुनाव के मद्देनजर बड़ा बयान दिया है। उनका बयान सियासी गलियारों में गर्माहट बढ़ाएगा। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में चुनाव शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं , मध्यप्रदेश में सनातन धर्म और अधर्म के बीच चुनाव हो रहा है। 
Trending Videos


बता दें कि सिवनी में श्री रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें व्यास पीठ पर विराजे जगतगुरु रामभद्राचार्य जी का एक बड़ा ही सियासी बयान सामने आया है। रामभद्राचार्य जी ने कहा है मध्यप्रदेश में चुनाव शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ नहीं लड़ रहे हैं और न ही भाजपा और कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। बल्कि यहां सनातन धर्म और अधर्म के बीच चुनाव हो रहा है। हमें देखना है, अब कौन जीतता है। आप चिंता मत करिए हम जीत जाएंगे। जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के इस बयान के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब रामभद्राचार्य महाराज ने ऐसा बयान दिया हो वह पहले भी इस तरह के कई बयान दे चुके हैं। सिवनी में ही कुछ दिनों पहले उन्होंने कमल खिला देने की बात कही थी। तब रामभद्राचार्य जी ने कहा था कि मंत्र मुग्ध होकर प्रदेश के भोपाल में कमल को खिला दें। सिवनी के भाजपा विधायक दिनेश राय को दोबारा चुनाव में जिताएं। विधायक दिनेश राय को मिनिस्टर बनाना उनकी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed