{"_id":"680ce19dc46ab2109d086fcc","slug":"seoni-news-tigress-s-body-found-in-pench-tiger-reserve-claws-and-teeth-missing-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव, दांत और पंजे गायब, सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघिन का शव, दांत और पंजे गायब, सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार
शव परीक्षण में जहर, करंट या गोली लगने के कोई प्रमाण नहीं मिले। हालांकि, बाघिन के शव से चार पंजे और तीन दांत गायब मिले हैं। आशंका है कि तस्करों ने पंजे और दांत निकालने के बाद शव को रेत में दबा दिया होगा।
वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर जंगल के मासूलनाला क्षेत्र की रेतीली जमीन में दबा बाघिन का शव शनिवार सुबह गश्ती दल को मिला है। बाघ का शव लगभग एक माह पुराना होने का अनुमान है, शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़कर खराब हो चुका है। वहीं, मृत बाघिन के चार पंजे और तीन दांत गायब हैं।
Trending Videos
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि घटनास्थल और शव परीक्षण में उम्रदराज बाघिन की प्राकृतिक स्वभाविक मौत होना प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। संभावना है कि बाघिन की मौत के बाद अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी अथवा अन्य किसी धारदार हथियार से बाघिन के चारों पंजे और जबड़े के तीन दांत काटकर शव को सूखे नाले की रेतीली जमीन में दबाकर मौके से फरार हो गए हैं। डाग स्क्वायड और अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की तलाश का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र संचालक देवप्रसाद जे ने बाघिन के पंजों को काटने और दांत निकलने वाले आरोपियों के बारे में पुख्ता सूचना देने पर 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- राजगढ़ में संविदा स्वास्थ कर्मियों ने क्यों जला दी सरकारी आदेश की प्रतियां? जानिए क्या है पूरा मामला
शव की बदबू उठने पर गश्ती दल पहुंचा
डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह रूखड़ बफर परिक्षेत्र की रुखड पूर्व बीट में मासूरनाला क्षेत्र में वन्यप्राणी के शव की बदबू उठने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा था। खाईनुमा क्षेत्र के सूखे नाले में बाघ के शव लगभग दो तिहाई हिस्सा रेत में अंदर दबा था। पेंच पार्क में उपलब्ध फोटो डेटा बेस से मिलान करने पर मृत बाघ मादा पाई गई, जो पहली बार 2016 में कैमरा ट्रैप में आई थी, जिसे पीएन 42 क्रमांक मिला था। उस समय वयस्क बाघिन की उम्र लगभग तीन साल थी, इसके अनुसार वर्तमान में मृत बाघिन 12 या अधिक वर्ष आयु की थी।
ये भी पढ़ें- सतना में पराली की आग से उलझकर धधकने लगा हवा का बवंडर, बीच में फंसकर जिंदा जल गई महिला
शव को किया आग के हवाले
डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि एनटीसीए के दिशा निर्देश अनुरूप वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा से बाघिन का शव परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी भी प्रकार से जहर खुरानी, करंट या गोली लगने के साक्ष्य नहीं मिले। प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत स्वभाविक रूप से होना प्रतीत होता है। किंतु बाघिन का शव देखकर सघन और दुर्गम वनक्षेत्र में पहुंचने वाले अज्ञात आरोपियों ने बाघिन के चारों पंजे धारदार हथियार से काट लिए तथा तीन दांत भी उखाड़ लिए हैं। बाद में बाघिन के शव को रेत में दबा दिया। पोस्टमार्टम के बाद एनटीसीए के प्रोटोकाल के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, उपसंचालक, भस्मीकरण समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में बाघिन का शव पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिया गया है। प्रकरण में विस्तृत विवेचना की जा रही है। आरोपियों के संबंध में सूचना मोबाइल नंबर 7447443015 पर दी जा सकती है, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

कमेंट
कमेंट X