सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati's Big Statement On Pahalgam Terrorist Attack Update News

Pahalgam Attack: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- आतंकवाद का धर्म होता है, पहलगाम हमले ने साबित किया, यह भी कहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि नेताओं को बार-बार यह कहते सुना गया है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। लेकिन, पहलगाम की इस घटना ने प्रमाणित कर दिया है कि आतंकवाद का धर्म होता है। वहां लोगों का धर्म पूछकर उन्हें मारा गया।

Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati's Big Statement On Pahalgam Terrorist Attack Update News
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, ज्योतिष्पीठ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिवनी जिले के मातृधाम में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कह यह हमला सामान्य नहीं, यह एक धार्मिक और राजनीतिक चेतावनी है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें:  मुझे सुनीता के साथ जीना है...अपनी समलैंगिक महिला साथी को लेने हरियाणा से आई मोना, जानें क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि नेताओं को बार-बार यह कहते सुना गया है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। लेकिन, पहलगाम की इस घटना ने प्रमाणित कर दिया है कि आतंकवाद का धर्म होता है। वहां लोगों का धर्म पूछकर उन्हें मारा गया। जिन्होंने अपने धर्म को छिपाने की कोशिश की, उनके कपड़े उतरवाकर जांच की गई और गोली मार दी गई। यह कोई वैचारिक दृष्टिकोण नहीं है, बल्कि राक्षसी प्रवृत्ति है। आतंकवाद शब्द तक इन पर लागू नहीं होता, इन्हें राक्षस कहना चाहिए। इस तरह की नृशंस घटनाएं कोई इंसान नहीं कर सकता, केवल राक्षसी मानसिकता ही ऐसा कर सकती है। 

ये भी पढ़ें: सुहागरात से पहले उजड़ा सुहाग, दुल्हन की विदाई के चार घंटे बाद दूल्हे की मौत, गिफ्ट लेने गया, फिर नहीं लौटा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार और राजनीतिक नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने देश को आश्वस्त किया कि कश्मीर अब सुरक्षित है और वहां स्वर्ग की वादियों का आनंद लिया जा सकता है, उनके बयानों पर भी विचार होना चाहिए। जो लोग वहां रोजगार देने गए थे, उनके साथ इस तरह की क्रूरता क्यों हुई? उन्होंने यह भी कहा कि यह समय हिंदू समाज के लिए आत्मचिंतन का है। घटना के बाद वीरता भरे बयान देना आसान है, लेकिन असली सवाल यह है कि उस समय प्रशासन कहां था?

ये भी पढ़ें:  तेरी बेटी को मार दूंगा...धमकी देकर विवाहिता को कमरे में खींच ले गया पति का दोस्त, फिर की दरिंदगी
 
पहलगांव में 26 की मौत, 17 घायल 
दरसअल, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमला हुआ था। इस भयावह हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हमले में 26 लोगों की मौत हो हुई है, जबकि 17 लोग घायल भी हुए हैं। आतंकियों का शिकार बने अधिकतर लोग पर्यटक थे, जो अपने परिवारों के साथ यहां घूमने आए थे। 

ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed