सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Wife's body tied to bike and walked 50 km.

Seoni: 'जब इंसानियत मर गई सड़क पर', पत्नी का शव बाइक पर बांध 50 किमी चला बेबस पति, मदद को नहीं रुकी कोई गाड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Tue, 12 Aug 2025 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सिवनी में नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति को सड़क किनारे खड़े होकर मदद मांगनी पड़ी, लेकिन कोई वाहन नहीं रुका। मजबूर होकर उसने पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधा और 50 किलोमीटर सफर किया। 

Wife's body tied to bike and walked 50 km.
पत्नी का शव बाइक पर बांध 50 किमी चला बेबस पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी में नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति को सड़क किनारे खड़े होकर मदद मांगनी पड़ी, लेकिन कोई वाहन नहीं रुका। मजबूर होकर उसने पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधा और 50 किलोमीटर सफर किया।  नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा और उससे भी ज्यादा इंसानियत को शर्मसार करने वाला मंजर देखने को मिला। सड़क किनारे मदद के लिए तड़पते एक व्यक्ति को किसी ने नहीं रोका, मजबूरन उसने अपनी पत्नी का शव बाइक की पिछली सीट पर बांधकर 50 किलोमीटर तक सफर किया।
Trending Videos


लोणारा से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सिवनी जिले के करनपुर निवासी अमित यादव पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गईं और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश के 54.23 लाख से अधिक किसानों को मिली 1383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि, CM ने जताया आभार

राहगीरों से मांगी मदद, लेकिन…
पत्नी को खून से लथपथ देखकर अमित ने हाथ जोड़कर गुजरते वाहनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं रुका। कई मिनट तक इंतजार के बाद उन्होंने पत्नी के शव को कपड़े से बाइक की पिछली सीट पर बांधा और गांव की ओर निकल पड़े।

50 किलोमीटर बाद पुलिस ने रोका
करीब 50 किलोमीटर आगे पुलिस की नजर पड़ी। यह नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने बाइक रोककर शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। सड़क पर इंसानियत की कमी ने सभी को झकझोर दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed