सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman's murder revealed in land dispute: The relative turned out to be the murderer

जमीन विवाद में महिला की हत्या का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला कातिल, जंगल में महुआ बीनने गई थी तभी किया हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में महिला हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। महुआ बीनने गई महिला की जंगल में हत्या हुई थी। जमीन विवाद के चलते रिश्तेदार ने सागौन की लकड़ी से हमला कर हत्या कबूली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

Woman's murder revealed in land dispute: The relative turned out to be the murderer
जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

जिले के छपारा थाना क्षेत्र में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के ही एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है, जिसने जमीन विवाद के चलते हत्या करना कबूल कर लिया है। घटना ग्राम मुंडरई के जंगल की है।

Trending Videos


दरअसल, 31 मार्च को ग्राम मुंडरई निवासी ललीबाई झारिया महुआ बीनने के लिए चुरकीवारी जंगल गई थीं। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव जंगल में एक सागौन के पेड़ के नीचे खून से लथपथ हालत में मिला। मृतका के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से मिला अहम सुराग
घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके से खून से सनी सागौन की लकड़ी बरामद हुई, जिसे हत्या में इस्तेमाल हथियार माना गया।

ये भी पढ़ें- ये कैसा इलाज?: झाड़फूंक के नाम पर महिला से मारपीट, लात-घूंसों से पिटती रही पत्नी और पति चुपचाप देखता रहा

रिश्तेदार पर गया शक, पूछताछ में टूटा आरोपी
थाना प्रभारी खेमेंद्र जैतवार के अनुसार, फरियादी अशोक झारिया (37) की सूचना के आधार पर पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से गहन पूछताछ की। इसी दौरान मृतका के रिश्तेदार महेश कुमार झारिया (65) पर संदेह गहराया। हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह
आरोपी ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने सागौन की लकड़ी से ललीबाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के समय पहने उसके कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल खत्म हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed