सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Youth killed in tiger attack in Seoni, angry villagers block highway

Seoni News: सिवनी में बाघ के हमले से युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार

सिवनी के बामनथड़ी गांव में बाघ के हमले में 17 वर्षीय सुमित परते की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने NH-44 पर चक्काजाम किया और मुआवजे व सुरक्षा की मांग की। घटना से गांव में दहशत है। प्रशासन व वन विभाग को सक्रिय कार्रवाई के लिए कहा गया है। 

Youth killed in tiger attack in Seoni, angry villagers block highway
बाघ के हमले के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के बामनथड़ी गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। बाघ के हमले में 17 वर्षीय युवक सुमित परते की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है, जब सुमित जंगल से सटी अपनी बाड़ी में खेती का काम कर रहा था।

Trending Videos


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर जब लोग दौड़े तो बाघ मौके से भाग गया। ग्रामीण सुमित को तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने किया NH-44 जाम
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शाम 6 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले और क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। करीब पौने 7 बजे राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

ये भी पढ़ें- सफारी के लिए बचे सिर्फ 12 दिन, 30 जून से कोर एरिया तीन महीने के लिए होगा बंद

प्रशासन की कार्रवाई
कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि मृतक सुमित परते के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है और वन विभाग को भी सूचना दी गई है।

ये भी पढ़ें- बाघ और तेंदुए की रोमांचक भिड़ंत, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, वीडियो वायरल

ग्रामीणों में डर और गुस्सा
घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी बाघ की आमद देखी गई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आक्रोशित लोगों की मांग है कि मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए। क्षेत्र में बाघ की निगरानी और ट्रैकिंग बढ़ाई जाए। वन विभाग सक्रिय होकर बचाव उपाय करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed