सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10-day-old body of newlywed woman missing from home found in forest

Shahdol News: घर से लापता नवविवाहिता का 10 दिन पुराना शव जंगल में फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय नवविवाहिता सुमनलता बैगा का शव जंगल में पेड़ से फांसी पर लटका मिला। वह 23 जनवरी से लापता थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

10-day-old body of newlywed woman missing from home found in forest
पुलिस मामले में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी की रहने वाली 23 वर्षीय नवविवाहिता सुमनलता बैगा का शव जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला है। महिला बीते 23 जनवरी से घर से लापता थी। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। शव लगभग दस दिन पुराना बताया जा रहा है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार सुमनलता बैगा पति सुरेश कुमार बैगा (23) निवासी ग्राम हरदी की रहने वाली थी। 23 जनवरी को वह घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने खैरहा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस भी परिजनों के साथ महिला की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी से 32 वीं मौत, दूसरी बीमारियों से भी ग्रस्त थी भागीरथपुरा निवासी महिला

सोमवार को ग्राम हरदी से करीब दो किलोमीटर दूर पिपरहा जंगल में मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने जंगल के भीतर एक पेड़ पर महिला का शव फांसी के फंदे में लटका देखा। चरवाहा हरदी गांव का ही रहने वाला था। उसने महिला के पहने कपड़ों से उसकी पहचान की और तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सुमनलता बैगा के रूप में की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर खैरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed