{"_id":"697ecf4ae9512787d9034af4","slug":"7-year-old-hrithik-missing-for-5-days-found-naked-pm-to-be-conducted-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3902170-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: पांच दिन से लापता सात वर्षीय ऋतिक का नग्न अवस्था में मिला शव, 27 जनवरी को घर से कहीं चला गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: पांच दिन से लापता सात वर्षीय ऋतिक का नग्न अवस्था में मिला शव, 27 जनवरी को घर से कहीं चला गया था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के धनपुरी क्षेत्र में पांच दिन से लापता सात वर्षीय ऋतिक कोल का शव बंद कोयला खदान में पानी से बरामद हुआ। शव नग्न मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस और एफएसएल जांच में जुटी हैं, पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता सात वर्षीय बालक ऋतिक कोल का शव बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में भरे पानी से बरामद किया गया। बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।
Trending Videos
मृतक बालक ऋतिक कोल झिल्ली दफाई का निवासी था और उसके पिता बलराम कोल पेशे से ड्राइवर हैं। परिजनों ने बताया कि ऋतिक 27 जनवरी को घर से अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बच्चे की पतासाजी के लिए पुलिस द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-इंदौर में नाबालिग की हत्या के बाद छत धोकर आया था आरोपी, फ्लैट में इत्मीनान से सो गया
पानी में पड़ा था शव
बगैय्या नाला क्षेत्र में बंद पड़ी कोयला खदान के पास पानी में एक बच्चे का शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान लापता ऋतिक कोल के रूप में की गई। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मामला संदिग्ध
थाना प्रभारी खेम सिंह पेंड्रा ने बताया कि लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X