{"_id":"697ddf0990c12e35810853a0","slug":"in-charge-enraged-by-photo-on-mobile-youth-who-came-to-save-his-brother-was-murdered-shahdol-news-c-1-1-noi1220-3898673-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल में मोबाइल से फोटो लेना पड़ा भारी: धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मारपीट से युवक की मौत, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल में मोबाइल से फोटो लेना पड़ा भारी: धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मारपीट से युवक की मौत, आरोपी हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
Shahdol: तिखवा गांव में धान खरीदी केंद्र के पास शुरू हुआ एक मामूली विवाद जानलेवा साबित हो गया। मोबाइल से फोटो लेने की बात पर हुए झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान आठ दिन बाद मौत हो गई है।
शव के इंतज़ार में परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के तिखवा गांव में धान खरीदी केंद्र के पास शुरू हुआ एक मामूली विवाद जानलेवा साबित हो गया। मोबाइल से फोटो लेने की बात पर हुए झगड़े में घायल युवक की इलाज के दौरान आठ दिन बाद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी धान खरीदी केंद्र प्रभारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक जमोड़ी निवासी अशोक पाल 22 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ तिखवा स्थित धान खरीदी केंद्र के पास घूम रहा था। इसी दौरान अशोक ने अपने मोबाइल से कुछ तस्वीरें खींच लीं। यह देखकर धान खरीदी केंद्र प्रभारी शशिकांत शर्मा को शक हुआ कि वह केंद्र की फोटो ले रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में विवाद और मारपीट में बदल गई।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर शशिकांत शर्मा ने अशोक पाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अशोक के दो साथी वहां से भाग गए और उन्होंने घटना की जानकारी अशोक के भाई दिनेश पाल को दी। सूचना मिलते ही दिनेश मौके पर पहुंचा और अपने भाई के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया। इसी दौरान आरोप है कि धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने दिनेश के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पढे़ं: अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड प्रोफेसर से ठगे थे 10 लाख
परिजन घायल दिनेश को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हालत नाजुक होने पर उसे पहले रीवा और बाद में जबलपुर रेफर किया गया, जहां शनिवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके शव को घर लाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि वह शव आने के बाद ब्यौहारी में चक्का जाम करेंगे।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी धान खरीदी केंद्र प्रभारी शशिकांत शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X