सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus in hospital over death of seven-month-old girl, doctor on duty assaulted

Shahdol News: सात माह की बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से की मारपीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

सिविल अस्पताल ब्यौहारी में सात माह की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Ruckus in hospital over death of seven-month-old girl, doctor on duty assaulted
ब्यौहारी अस्पताल में हुई घटना।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सात माह की मासूम बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है, वहीं डॉक्टर की शिकायत पर परिजनों के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिव्या सिंह पिता मनोज सिंह उम्र सात माह निवासी ग्राम पथरेही थाना पपौंध को तेज बुखार की शिकायत होने पर परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी लेकर पहुंचे थे। बताया गया कि अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल में उपचार के बीच कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने किया हंगामा
बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना देख अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: दोबारा पोस्टमार्टम से कौन से राज खुलेंगे? गिरिबाला सिंह की जमानत के खिलाफ क्यों खड़ी हुई सरकार? जानिए!

मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस ने मृत बच्ची की मौत को लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं दूसरी ओर ड्यूटी डॉक्टर विकास गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मनोज एवं मुन्ना के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली-गलौज और मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed