फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivling stolen from a temple in Shahdol; divers deployed to search the pond.

Shahdol News: शहडोल में आस्था पर चोट, प्राचीन मंदिर से शिवलिंग चोरी; तालाब में गोताखोरों से कराई जा रही तलाश

Sun, 02 Aug 2026 01:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 01:04 PM IST
सार

शहडोल के लेदरा गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मंदिर के पास स्थित तालाब में भी गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।

विज्ञापन
Shivling stolen from a temple in Shahdol; divers deployed to search the pond.
मंदिर से भगवान शिव की चोरी।

विस्तार

शहडोल के गोहपारू थाना क्षेत्र के लेदरा गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर से शिवलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर के समीप स्थित तालाब में भी गोताखोरों की मदद से शिवलिंग की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर के गर्भगृह से भगवान शिव की शिवलिंग गायब है। यह देख लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में शिवलिंग चोरी होने की खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। इसके बाद तत्काल गोहपारू पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


खोज जारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस ने समीप स्थित तालाब में भी शिवलिंग होने की संभावना को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों को उतारकर तलाश शुरू कराई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शिवलिंग का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना शुरू
गोहपारू पुलिस के अनुसार, लेदरा निवासी कृष्णकांत शुक्ला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण उनके पूर्वजों ने कराया था। मंदिर में भगवान हनुमान और भगवान शिव की नियमित पूजा-अर्चना होती है, लेकिन अज्ञात बदमाश मंदिर से शिवलिंग चोरी कर ले गए।


ये भी पढ़ें- Shahdol News: सीधी-वनसुकली मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास तालाब होने के कारण गोताखोरों की मदद से उसमें भी शिवलिंग की तलाश कराई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed