सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: A sick bear killed a shepherd and then died itself.

Shahdol News: बीमार भालू का जानलेवा हमला, चरवाहे को मारकर खुद भी तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में भालुओं की गतिविधियां बढ़ने से वन विभाग सतर्क हो गया है। गोहपारू क्षेत्र में भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद बीमार भालू की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं जैतपुर क्षेत्र में आबादी के बीच घूम रहे भालू को पकड़ने की तैयारी चल रही है।

Shahdol News: A sick bear killed a shepherd and then died itself.
बीमार भालू की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों और हमलों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। गोहपारू वन परिक्षेत्र में जहां मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की भालू के हमले में मौत हो गई। वहीं कुछ ही घंटों बाद वही भालू बीमार अवस्था में मिला, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, जैतपुर वन परिक्षेत्र में लगातार आबादी वाले इलाके में घूम रहे एक अन्य भालू को लेकर वन विभाग ने रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी है।
Trending Videos


गोहपारू वन परिक्षेत्र के अटरिया जंगल में गुरुवार को मवेशी चराने गए चेतन यादव पर भालू ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में चेतन यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच के साथ-साथ भालू की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार शुक्रवार को वही भालू घटनास्थल से कुछ ही मीटर की दूरी पर दिखाई दिया, जिसकी लगातार निगरानी की जा रही थी। निगरानी के दौरान यह स्पष्ट हो गया था कि भालू अस्वस्थ है। शनिवार को हालत बिगड़ने पर वन अमले ने भालू का रेस्क्यू कर उसे लफदा वन चौकी लाया, जहां उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- क्या कटनी है खनिजों का नया गढ़? सोने के बाद कोयले के भंडार ने बढ़ाई शान, जानें कौन सी है ये क्वालिटी

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आशंका जताई जा रही है कि मानव पर हमले के बाद भालू किसी संक्रमण या बीमारी की चपेट में आ गया हो। हालांकि वास्तविक कारण भालू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रविवार सुबह भालू के शव का पीएम कराया जा रहा है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गोहपारू रेंजर हेमंत कुमार प्रजापति ने बताया कि भालू बुजुर्ग था और हमले के बाद उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

जैतपुर क्षेत्र में भालू की दहशत, बाजार तक पहुंचा, रेस्क्यू की तैयारी
इधर जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी क्षेत्र में पिछले दो महीनों से एक भालू लगातार आबादी वाले इलाकों में दिखाई दे रहा है। भालू कई बार सड़क किनारे खड़े वाहनों से कुरकुरे खाते हुए भी देखा गया है। बीती रात भालू एक बार फिर रसमोहनी बाजार क्षेत्र में नजर आया, जहां वह सड़क पर खड़े एक वाहन पर चढ़ गया और उसमें रखे कुरकुरे खा लिए। हालांकि वन विभाग की टीम पहले से ही भालू की निगरानी कर रही थी। दो माह में भालू के हमलों से दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएफओ श्रद्धा पेड्रो ने बताया कि रसमोहनी क्षेत्र में देखे गए भालू को रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। रविवार रात पिंजरा लगाने की योजना है, ताकि भालू को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed