सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of an old man who had gone out in the evening was found floating in the pond in the morning

Shahdol News: घर से शाम को निकले बुजुर्ग की सुबह तालाब में उतराती मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस कर रही जांच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
The body of an old man who had gone out in the evening was found floating in the pond in the morning
तालाब में मिला शव।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के दरौंडी गांव में एक बुजुर्ग की लाश गांव के तालाब में तैरती हुई मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बुजुर्ग बीती शाम को घर से शौच के लिए निकले थे, और सोमवार सुबह उनका शव तालाब में मिला है। घटना देख मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


शौच के लिए निकले थे
पुलिस ने बताया कि जयसिंह नगर थाना क्षेत्र के दरौंडी गांव में स्थित तालाब में दद्दा सिंह गोड का शव पानी में उतराता मिला है। परिजनों के अनुसार ,बुजुर्ग की उम्र 70 वर्ष है। और वह रविवार शाम तकरीबन 5:00 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुत्र एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने रात में ही उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दद्दा सिंह का पता नहीं चला
आसपास काफी तलाश करने के बाद भी दद्दा सिंह का पता नहीं चला। इसके बाद रात में ही परिजनों ने बुजुर्ग के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी थी।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू की, सोमवार सुबह तकरीबन 6:00 बजे गांव में स्थित तालाब में एक शव पानी में उतरता गांव के कुछ लोगों ने देखा, इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला गया। जिससे मृतक की पहचान दद्दा सिंह के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Ujjain News: शिप्रा नदी हादसा; थाना प्रभारी का किया गया अंतिम संस्कार, SI और आरक्षक की खोज के लिए अभियान जारी

पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही
वहीं, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग शौच के लिए तालाब से पानी निकालते वक्त उसमें गिर गए होंगे और पानी में डूबने से उनकी मौत हुई होगी। तो गांव के लोग कई तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल लाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बुजुर्ग की मौत की वजह क्या है?  फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Rewa News: राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन, कहा-भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed