सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The husband attacked his wife and brother-in-law and then committed suicide by drinking poison

Shahdol News: बीबी के मायके जाने से भड़का पति, ससुराल जाकर पत्नी और साले को मारी तलवार, फिर जहर पीकर दे दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरका गांव में पत्नी से विवाद के बाद संजू उर्फ मनोज ने ससुराल में तलवार से पत्नी और साले पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद मनोज ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तलवार जब्त कर जांच शुरू की। 

The husband attacked his wife and brother-in-law and then committed suicide by drinking poison
मौके से पुलिस ने जब्त की तलवार।
विज्ञापन

विस्तार

पत्नी मायके गई तो नाराज होकर पति अपने ससुराल पहुंच गया, और धारदार हथियार के साथ अपने जेब में जहर की एक शीशी भी साथ ले गया। ससुराल पहुंचने पर उसने इन सभी चीजों को पहले ही छुपा दी। रात में सब सो गए तो शराबी पति ने उठकर पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। हल्ला सुन बीच बचाव करने आया साला भी इस घटना में घायल हुआ है। तेज आवाज सुन आस पड़ोस व परिवार के अन्य सदस्य जागे और घायल पत्नी एवं साले को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इधर आरोपी पति ने जेब में रखी जहर की बोतल पी ली और मौत को गले लगा लिया। घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चरका गांव की है।

Trending Videos


पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी के चरका गांव में यह घटना घटी है। पुलिस के अनुसार संजू उर्फ मनोज कहार ब्यौहारी के कुमारिया गांव का रहने वाला है। पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपने माइके दो बच्चों के साथ चरका आ गई थी। तभी पति अपने ससुराल चरका पहुंचा और आरोपी मनोज अपने साथ धारदार हथियार एवं जहर की शीशी भी साथ ले गया था। लेकिन उसे उसने ससुराल घर के बाहर की छुपा दी थी। पुलिस के अनुसार मनोज घटना दिनांक को ससुराल शराब के नशे में पहुंचा तो पत्नी ने उसे खाना निकाल कर दिया, और सब सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आवारा कुत्तों ने ली 13 साल की बच्ची की जान, घेरकर किया हमला; 'आदमखोर' उसे नोचते रहे, चीखती रही मासूम

रात तकरीबन दो बजे आरोपी संजू उर्फ मनोज जागा और उसने घर के बाहर छिपाई तलवार निकालकर सो रही पत्नी के पर हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन साला भी जाग गया, और उसने बीच बचाव किया, जिससे वह भी घायल हुआ है। घटना की आवाज सुन परिवार के अन्य सदस्य भी जागे तो, पत्नी एवं साला गंभीर रूप से घायल थे। तभी घायलों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर आरोपी मनोज ने जहर पीकर अपनी जान दे दी।

ये भी पढ़ें- शादी से मना किया तो भड़का प्रेमी, चाकू से काटी नाक, दोनों रिश्ते में लगते हैं भाई-बहन

परिजनों के अनुसार संजू उर्फ मनोज अपनी पत्नी से रोज विवाद करता था, और उससे मारपीट करता था। इससे परेशान होकर महिला अपने मायके आ गई थी,और मायके में आकर भी उसने महिला के साथ मारपीट की, घटना के बाद आरोपी घर से बाहर चला गया। लोग उसे छोड़ पहले तो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना उचित समझा, दोनों घायलों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो इधर आरोपी ने खुद जहर पीकर अपनी जान दे दी है। परिजनों के अनुसार बच्चों के सामने पति ने अपने पत्नी और साले पर तलवार से हमला किया था।

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मनोज ने पहले अपनी पत्नी और साले को घायल किया था। फिर उसने जहर खाकर अपनी जान दी है। तलवार जब्त की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed