सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uproar over changing the song: Dumbbells were used in a gym in Shahdol, leaving a young man bleeding.

Shahdol News: गाना बदलने की बात पर बवाल, शहडोल के जिम में युवक को मारे डम्बल, CCTV में कैद पूरी वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली क्षेत्र के बुढार रोड स्थित जिम में गाना बदलने की बात पर विवाद हिंसा में बदल गया। आधा दर्जन युवकों ने ऋषि मिश्रा पर डम्बल से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Uproar over changing the song: Dumbbells were used in a gym in Shahdol, leaving a young man bleeding.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कोतवाली थाना क्षेत्र के बुढार रोड में स्थित एक निजी होटल बिल्डिंग में संचालित जिम उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया, जब गाना बदलने की मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिसमें युवक ऋषि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी वारदात जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, जिम में कुछ युवक तेज आवाज में अश्लील गाने चला रहे थे। उसी दौरान जिम में कसरत कर रही एक युवती ने गाने को बदलने या आवाज धीमी करने की बात कही। युवकों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। युवती के साथ जिम कर रहे युवक ऋषि मिश्रा ने भी शालीनता से यही अनुरोध दोहराया, जिससे आरोपी युवक भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एकजुट होकर ऋषि मिश्रा पर हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने डम्बल से युवक के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान युवती ने बीच-बचाव कर युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो सकी। घटना के बाद घायल ऋषि मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

उप निरीक्षक उपेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गुंडागर्दी से शहर में आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed