Shahdol News: सिद्ध बाबा रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत, पटरी के पास मिली बाइक, आत्महत्या की आशंका
सिद्ध बाबा के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में सिद्ध बाबा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पपौड़ गांव निवासी पुष्पेंद्र साहू (22) पिता रोहित साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान परिजन सिद्ध बाबा रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार सुबह पहुंचे, जहां युवक का शव पटरी पर पड़ा मिला, वहीं रेलवे लाइन के पास उसकी बाइक खड़ी हुई मिली। युवक का शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें: Ashoknagar News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती के लिए घर पर फेंकने थे पेट्रोल बम
सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घटनास्थल के पास युवक की बाइक खड़ी मिली है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X