फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-narwar-fort-cannon-theft-case-watchman-changes-statement

MP में तोप चोरी मामला: हथियारबंद बदमाशों की कहानी निकली गलत, चौकीदार ने बदला बयान; जांच में सामने आया नया सच

Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 03:35 PM IST
सार

नरवर किले से 16वीं शताब्दी की एक दुर्लभ तोप चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती तौर पर हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा सही नहीं पाया गया। चौकीदार के बदले बयान के बाद अब पुलिस चोरी के पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से जांच कर रही है।

विज्ञापन
shivpuri-narwar-fort-cannon-theft-case-watchman-changes-statement
शिवपुरी में तोप चोरी का मामला नए मोड़ पर पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की एक दुर्लभ तोप चोरी होने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में जिस तरह की कहानी सामने आई थी, वह बाद में पूरी तरह बदल गई। पहले दावा किया गया था कि 25 से 30 हथियारबंद बदमाश चौकीदार को धमकाकर तोप लूटकर ले गए, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा सही नहीं पाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी और राजा नल-दमयंती की पावन स्थली माने जाने वाले नरवर किले की ओपन कचहरी में सिंधिया राजवंश काल की 14 एतिहासिक तोपें रखी थीं। इनमें से एक तोप चोरी हो गई है, जबकि बाकी 13 तोपें सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


चौकीदार बाल किशन ने अपना बयान बदला 
मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब चौकीदार बाल किशन ने अपना बयान बदल दिया। उसने पुलिस और पुरातत्व विभाग को बताया कि पांच जुलाई को कुछ अज्ञात लोगों ने तोप को उसके स्थान से नीचे गिरा दिया था। इसकी सूचना उसने तत्काल विभाग को दे दी थी। इसके बाद 15 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह किला छोड़कर अपने घर चला गया। इसी दौरान अज्ञात चोर नीचे पड़ी तोप उठाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




'शिकायत नरवर थाने में दर्ज'
राज्य पुरातत्व विभाग के उपसंचालक पी.सी. महोबिया ने बताया कि घटना के समय चौकीदार ड्यूटी पर मौजूद नहीं था, जिससे चोरी की वारदात हो सकी। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को तोप नीचे गिराए जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग अपनी ओर से कार्रवाई कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही चोरी हो गई। मामले की शिकायत नरवर थाने में दर्ज करा दी गई है।





ये भी पढ़ें- भोजशाला: जुम्मे की नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को नहीं मिली जगह; हिंदू पक्ष ने कहा- 300 मीटर के बाहर मिले अनुमति


पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही
शुक्रवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से रजाई, गद्दा, पाइप और तोप को ले जाने के निशान मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुरातत्व विभाग ने समीक्षा शुरू कर दी
बताया जा रहा है कि चोरी हुई तोप अष्टधातु के विशेष मिश्रण से बनी थी। उस पर राजचिह्न के साथ फारसी और देवनागरी लिपि में शिलालेख भी अंकित थे, जिससे उसका एतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है। इस घटना के बाद पुरातत्व विभाग ने नरवर किले की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर ऐतिहासिक धरोहर को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed