सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Young man injured himself with a blade in the police station

Shivpuri News: थाने में युवक ने खुद को ब्लेड से किया घायल, पूछताछ के दौरान की आत्महत्या कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के फिजिकल थाना परिसर में 35 वर्षीय शफीक खान ने पूछताछ के दौरान ब्लेड से अपने गले और पेट पर वार कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ोसी विवाद और वायरल वीडियो की शिकायत पर पुलिस पूछताछ कर रही थी।

Shivpuri News: Young man injured himself with a blade in the police station
घायल युवक को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के फिजिकल थाना परिसर में दोपहर एक युवक ने ब्लेड से अपने गले और पेट पर वार कर खुद को घायल कर लिया। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे तत्काल शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार कमलागंज घोसीपुरा निवासी 35 वर्षीय शफीक खान का पड़ोस में रहने वाले रवि राज प्रजापति से बिजली की लाइन डालने को लेकर विवाद चल रहा था। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत रवि राज प्रजापति ने थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शफीक को इस मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने उसकी पत्नी छोटी खान को थाने बुलाया। पत्नी द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद शफीक स्वयं थाने पहुंचा। इसी बीच यह भी सामने आया है कि शफीक खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह हाथ में तलवार और कथित रूप से कट्टा लिए लोगों को धमकाते हुए दिख रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस वीडियो को सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर भी पुलिस ने शफीक को पूछताछ के लिए बुलाया था।

ये भी पढ़ें- 11.14 प्रतिशत की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1,69,050 रुपये

थाना परिसर पहुंचने के बाद शफीक ने अचानक किसी धारदार वस्तु से अपने पेट और गर्दन पर वार कर लिया। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। इस मामले में थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed