सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Newlywed Couple Killed Before Reaching Home as Feed-Laden Truck Crushes Auto, Four Dead

Shivpuri News: शादी करके घर भी नहीं लौट पाए दूल्हा-दुल्हन, मुर्गीदाना से भरे ट्रक ने ली जान, चार की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

खुशी-खुशी दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे दूल्हे, उसकी मां और भाभी पर काल टूट पड़ा। मुर्गीदाना से भरा ट्रक ऑटो पर पलट जाने से दूल्हा-दुल्हन और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
 

Shivpuri News: Newlywed Couple Killed Before Reaching Home as Feed-Laden Truck Crushes Auto, Four Dead
ट्रक के नीचे दबे दूल्हा-दुल्हन, चार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड पेट्रोल पंप के पास मुर्गी दाना से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की दबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कल ही राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। 
Trending Videos


शनिवार को विदाई के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य, भाभी राजो शाक्य और बहन भूरिया शाक्य ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्शा ड्राइवर ने टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास वाहन खड़ा किया था। इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर गए, तभी मुर्गी दाना से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया और ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन समेत दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए।

ये भी पढ़ें: Guna News: चंगाई सभा में धर्मांतरण के खेल पर कसा पुलिस का शिकंजा, एफआईआर दर्ज, पास्टर समेत सहयोगी फरार

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ऑटो में दबे लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि आज दूल्हे की बहन भूरिया शाक्य की लगन राजगढ़ गांव में होनी तय थी और परिवार ने इसके लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली थीं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed