फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Cyber fraudster posed as a police officer to threaten people; assets worth 11.20 lakh seized.

Shivpuri News: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाता था साइबर ठग, 11.20 लाख का माल जब्त

Fri, 07 Aug 2026 04:29 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 04:29 PM IST
सार

शिवपुरी जिले की भौंती पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को दुष्कर्म जैसे मामलों में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी देकर रुपये वसूलता था। पुलिस ने उसके कब्जे से कार, बाइक, तीन मोबाइल सहित 11.20 लाख रुपये का सामान जब्त किया।

विज्ञापन
Cyber fraudster posed as a police officer to threaten people; assets worth 11.20 lakh seized.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन रुपये जब्त किए

विस्तार

शिवपुरी जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। भौंती थाना पुलिस ने ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को गंभीर अपराध में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी देता था। आरोपी धमकी देकर लोगों से रुपये ऐंठता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन समेत कुल 11 लाख 20 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 21 वर्षीय शिवम पुत्र अमर सिंह लोधी, निवासी राधाकृष्ण मोहल्ला भौंती को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: छिंदवाड़ा में तालिबानी सजा! चोरी के शक में तीन युवकों को पीटा, तारों के बंडल डालकर घुमाया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील बातचीत करता था। इसके बाद वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर संबंधित व्यक्ति को फोन करता था। आरोपी लोगों को दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में फंसाने और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का डर दिखाता था। इसके बाद वह मामले को रफा-दफा कराने के नाम पर रुपये की मांग करता था।


पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी तरीके से साइबर ठगी कर आर्थिक लाभ कमाता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल, बलेनो कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में भौंती थाने में अपराध क्रमांक 241/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले साइबर ठगी करता था या उसके साथ कोई बड़ा नेटवर्क जुड़ा हुआ है। पुलिस टीम इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के संभावित मामलों की जानकारी जुटा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed