सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Advocate Shot Dead in Broad Daylight in Karera, Ambushed on Way to Court; Probe Underway

Shivpuri News: करैरा में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कोर्ट जाते समय घात लगाकर किया हमला, जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

करैरा कोर्ट जा रहे वकील की घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने जमीन विवाद के चलते हत्या का संदेह जताया है। 

Shivpuri News: Advocate Shot Dead in Broad Daylight in Karera, Ambushed on Way to Court; Probe Underway
शिवपुरी में दिनदहाड़े वकील की हत्या
विज्ञापन

विस्तार

करैरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। किले के पीछे आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर करैरा कोर्ट जा रहे एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एकांत रास्ते पर घात लगाकर किए गए इस हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार मृतक संजय सक्सेना घिरियाली मोहल्ला, पुराना बाजार के निवासी थे। घटना करैरा क्षेत्र में किले के पीछे स्थित आनंद सागर मंदिर के पास सिद्धन रोड पर हुई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर पैदल आए थे या किसी वाहन से पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खनन माफियाओं पर पुलिस का डंडा: दो थानों में रेत चोरी करते ट्रैक्टर जब्त, आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

बताया जा रहा है कि वारदात के कुछ देर बाद उसी रास्ते से गुजर रहे एक अन्य अधिवक्ता की नजर सड़क पर घायल अवस्था में पड़े संजय सक्सेना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि संजय सक्सेना का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते चार लोगों पर हत्या का संदेह जताया गया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के कारण ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में घटना सुनियोजित प्रतीत हो रही है।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed