सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Questioning the PM appeal for fuel conservation, BJP MLA Lodhi reached with a convoy of hundreds of vehicles.

फिर सुर्खियों में विधायक लोधी: पीएम मोदी के तेल बचाने की अपील के बाद 100 गाड़ियां लेकर निकले, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: अभी भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर के समर्थकों के बड़े काफिले का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के काफिले का वीडियो वायरल हो गया है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब खुद प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील कर रहे हैं।

Questioning the PM appeal for fuel conservation, BJP MLA Lodhi reached with a convoy of hundreds of vehicles.
विधायक लोधी का काफिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचत की लगातार अपीलों के बीच शिवपुरी जिले से सामने आया एक वीडियो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी मंगलवार को करीब सौ वाहनों के विशाल काफिले के साथ करेरा स्थित सिद्ध बगीचा सरकार मंदिर पहुंचे। विधायक समर्थकों ने खुद ही काफिले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए, जिसके बाद ईंधन बचत के संदेश और नेताओं की जमीनी हकीकत पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, करेरा में विधायक पुत्र से जुड़े चर्चित एक्सीडेंट मामले के बाद यह पहला मौका था, जब प्रीतम लोधी इतने बड़े लवाजमे के साथ क्षेत्र में पहुंचे। राजनीतिक हलकों में इसे शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि विधायक का कहना है कि वे बगीचा सरकार मंदिर में महंत पक्ष और पुजारी पक्ष के बीच चल रहे एकाधिकार विवाद को सुलझाने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक के तेवर भी तल्ख नजर आए। उन्होंने कहा, “यह मंदिर किसी के डैडी का नहीं है। अभी हिंदी में समझा रहा हूं, जरूरत पड़ी तो अंग्रेजी में समझाना भी आता है।” उनके इस बयान को मंदिर में कब्जे को लेकर चल रही खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। विधायक ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि आस्था के केंद्र को अखाड़ा न बनाया जाए।


पढे़ं: 'कार्यकर्ता जिम्मेदार बने और फिजूलखर्ची से बचें', 200 गाड़ियों के काफिले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मंचों से देशवासियों से ईंधन बचाने, साइकिल चलाने और अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में सत्ताधारी दल के विधायक का सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ निकलना विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे गया है। कांग्रेस नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि “जब भाजपा विधायक ही प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से नहीं ले रहे, तो जनता से क्या उम्मीद की जाए?”

सफाई में क्या बोले विधायक?
वहीं विधायक समर्थकों का कहना है कि यह जनसमर्थन का प्रतीक था और लोग स्वेच्छा से काफिले में शामिल हुए। फिलहाल जिला प्रशासन ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, जबकि भाजपा संगठन ने इसे विधायक का निजी दौरा बताया है। आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र में राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कवायद के तौर पर भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा जा रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दे चुके हैं नसीहत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दोहराया। उन्होंने कहा कि सभी को ईंधन की बचत करनी चाहिए और अनावश्यक उपयोग से बचना चाहिए। विशेष रूप से निगम-मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को इस संदेश को अपने दैनिक जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल अपील नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता और हमारी जिम्मेदारी है। समाज और देशहित में हर छोटा प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed