MP News: मंत्री के पीठ फेरते ही काजू-बादाम पर टूट पड़े समर्थक, किसी ने जेब में भरे, कोई मुट्ठी में दबा ले गया
शिवपुरी में एक शादी समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में अनुशासित दिख रहे समर्थकों का अलग ही रूप उनके पीठ फेरते ही सामने नजर आया। मेज पर रखे काजू-बादाम पर टूट पड़ने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
गुना-शिवपुरी के सांसद और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी से एक रोचक मामला सामने आया है। शहर में आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खाने के लिए रखे मेवे व काजू उनके जाते ही उनके समर्थकों ने टेबल से उठाकर खाने शुरू कर दिए। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई थी। टेबल पर मेहमानों और खासतौर से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए काजू, बादाम सहित अन्य चीजें रखी हुई थीं। सिंधिया ने तो यहां पर आकर कुछ खाया नहीं लेकिन उनके साथ मौजूद उनके समर्थकों ने उनके जाते ही इन पर झपट्टा मारना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: Gwalior News: नौ साल के बच्चे ने खून से पत्र लिखकर सिंधिया को सौंपा, न्याय नहीं मिला तो दी आत्मदाह की धमकी
खास बात है कि जब तक सिंधिया वहां मौजूद रहे, सभी नेता हाथ जोड़े और अनुशासन में खड़े नजर आए और कुछ देर शादी में रुकने के बाद जब सिंधिया उठे तो उनके जाते किसी ने ड्राई फ्रूट्स उठाकर मुट्ठी भरी तो कोई प्लेट खाली कर अपनी जेबें गरम करने में जुटा था। यह नजारा किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X