फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   foundation stone of a defense factory worth Rs 2500 crore will be laid; CM Mohan and Scindia will be present.

Shivpuri: सीएम मोहन यादव और सिंधिया रखेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट की आधारशिला, शिवपुरी बनेगा डिफेंस हब

Sat, 04 Jul 2026 09:36 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 09:36 PM IST
सार

शिवपुरी के ग्राम पाली में 2500 करोड़ रुपये की अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस फैक्ट्री का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। परियोजना से हजारों रोजगार सृजित होंगे और क्षेत्र डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित होगा।

विज्ञापन
foundation stone of a defense factory worth Rs 2500 crore will be laid; CM Mohan and Scindia will be present.
सीएम डॉक्टर मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। शिवपुरी जिले को 2500 करोड़ रुपये की मेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस शिलान्यास के साथ ही शिवपुरी न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि देश के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग मानचित्र पर भी अपनी नई पहचान स्थापित करेगा। कार्यक्रम का आयोजन शिवपुरी के पोलो ग्राउंड में किया जाएगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंच, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


यह फैक्टरी शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पाली में स्थापित होगी। यहां अडाणी समूह की अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस यूनिट लगाई जाएगी। परियोजना के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है और प्रारंभिक कार्य भी शुरू हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2:40 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। उनके साथ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें:  'बीएलओ चुनाव आयोग की आधारशिला हैं', इंदौर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बोले; क्या-क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अडाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अडाणी और डायरेक्टर जीत अडाणी भी विशेष रूप से शामिल होंगे। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, जिसमें फैक्ट्री में निर्मित होने वाले रक्षा उपकरणों और अत्याधुनिक तकनीकों की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद दोनों नेता विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और प्रदेश के औद्योगिक विकास तथा 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन पर अपने विचार रखेंगे।

2500 करोड़ रुपये की इस परियोजना को 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। स्थानीय युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सहायक उद्योगों के विकास से शिवपुरी और कोलारस की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले ही कह चुके हैं कि शिवपुरी को डिफेंस और एयरोस्पेस हब के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि मध्यप्रदेश अब कृषि और पारंपरिक उद्योगों के साथ-साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।

शनिवार को जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने भरोसा जताया कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से शिवपुरी के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा, कौशल विकास और आधारभूत संरचना में तेजी आएगी, जबकि कोलारस-पाली क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। यह शिलान्यास केवल एक फैक्ट्री की शुरुआत नहीं, बल्कि ग्वालियर-चंबल अंचल के औद्योगिक भविष्य की मजबूत नींव साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed