सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP Lok Sabha Chunav 2024 Key Highlights from JP Nadda's Meeting Attack On Congress Corruption News in Hindi

MP Lok Sabha Polls: विकास और पाकिस्तान की बात, कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर प्रहार, JP नड्डा की सभा की बड़ी बातें

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Apr 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Lok Sabha Chunav: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सीधी में कहा- कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न धरती छोड़ी और न पाताल छोड़ा। इन्होंने तीनों लोकों में भ्रष्टाचार किया। इंडी गठबंधन के आधे नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। पढ़ें, भाषण की बड़ी बातें...।

MP Lok Sabha Chunav 2024 Key Highlights from JP Nadda's Meeting Attack On Congress Corruption News in Hindi
सीधी में कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर नड्डा का करारा प्रहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

MP Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव में पार्टी की पक्की करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने सीधी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में बहरी सिंहावल में चुनावी सभा की संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने देश के विकास, पाकिस्तान और चाइना की बात। इसके अलावा कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन की सभी पार्टियों के भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किए। पढ़िए जेपी नड्डा के सभा की बड़ी बातें।    

Trending Videos


अब रिपोर्ट कार्ड की राजनीति होगी
जेपी नड्डा ने कहा- पहले राजनीति लोगों को बांटकर होती थी। कांग्रेस ने लबें समय तक भाई-भाई को बांटा है। वोटबैंक की राजनीति की, फिर वोट लेने के बाद सरकार किसी जाति, समुदाय या वर्ग की बन जाती थी, वह सबकी सरकार नहीं होती थी। लेकिन, मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब राजनीति होगी तो केवल विकास और रिपोर्ट कार्ड की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा
आज दुनिया में अमेरिका जैसे देश की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। सारे यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। लेकिन, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) को सबसे सुनहरा भविष्य भारत का दिख रहा है। भारत 11वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अब मोदीजी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मध्य प्रदेश में 55 लाख नल जल कनेक्शन दिए गए  
पीएम मोदी ने पिछले 10 साल में गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, युवा, महिला और किसान सबकी चिंता की है। सबको आगे बढ़ाया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूरे देश में 11 करोड़ 30 लाख कनेक्शन दिए गए। जिनमें से 55 लाख कनेक्शन मध्य प्रदेश में और 1.60 लाख कनेक्शन यहां सीधी में दिए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों, यानी 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। देश के करोड़ों लोगों को पक्के आवास दिए गए, गैस सिलेंडर दिए हैं।   



अब मोबाइल पर मेड इन इंडियाय लिखा होता है
10 साल पहले गणेशजी भी चाइना से आते थे। अब आप जो गणेशजी लाकर दिवाली पर लाकर पूजा करते हैं, वो भारत में बन रहे हैं। आज भारत खिलौने के एक्सपोर्ट में ढाई गुना की वृद्धि कर गया है। 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। पहले आपके पास मेड इन चाइना का मोबाइल होता था और अब आपके मोबाइल पर मेड इन इंडिया लिखा होता है। एप्पल मोबाइल फोन भी देश में बन रहे हैं। 

पीएम मोदी ने देश को हीरा दिया
जेपी नड्डा ने कहा- पीएम मोदी ने देश को हीरा (HIRA) दिया है। हीरा क्या है? एच फॉर हाईवे, 10 साल में देश में एक लाख 65 हजार किमी हाईवे बने हैं। आई फॉर इंटरनेट, देश के गांव गांव में ऑपटिकल फाइवर से इंटरनेट पहुंचाने का काम किया है। आर फॉर रेलवे, देश में हर जगह रेलवे की कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है। मप्र में रेलवे का बजट लगभग चार गुना बढ़ाया गया है। इसी तरह ए फॉर एयरवेज, एयरवेज की कनेक्टिविटी को भी बढ़ाया गया है। 

जवान को आदेश, जहां गोली चले वहीं भून डालो
10 साल पहले पाकिस्तान जब पुंछ में गोली चलता था तो वो नगरोटा सेंटर पर रिपोर्ट करते थे। नगरोटा चंड़ी मंदिर को रिपोर्ट करता था, चंड़ी मंदिर दिल्ली में रिपोर्ट करता था और वहां से आदेश आता था अभी रुको, अभी रुको। जब से मोदी जी पीएम बनें हैं, आपके यहां से गए जवान को आदेश है, जहां गोली चले वहीं भून डालो। हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। पुलवामा की घटना तो देश के पीएम ने खुले मंच से कहा- पाकिस्तान तुमने गलती कर दी है, खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 10 दिन के अंदर एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इसलिए, यह नारा सही है अबकी बार 400 पार।

घमंडिया गठबंधन वाले बौखलाहट में मोदी को गालियां दे रहे 
जेपी नड्डा ने कहा कि ये घमंडिया गठबंधन वाले बौखला गए हैं, इनको हार सामने दिख रही है। बौखलाहट में ये मोदी जी को पता नहीं क्या-क्या गालियां दे रहे हैं। मीसा भारती ने कहा कि 'हमारी सरकार आएगी तो हम मोदी जी को जेल भेज देंगे।' अरे, मोदी जी 12 साल मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। उन पर एक भी दाग नहीं है और ये लोग उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। आप बताइए, लालू यादव, राबड़ी देवी बेल पर हैं की नहीं है। इनके परिवार पर भष्टाचार के आरोप हैं। ये लोग मवेशी का चारा खा गए और ऐसी भाषा बोलते हैं। इंडी गठबंधन दो बातों का गठबंधन हैं। मोदी जी कहते हैं भष्टचार हटाओ और ये कहते हैं भष्टाचारियों को बचाओ। 

कांग्रेस जमाने में हुए घोटाले गिनाए 
सभा में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा- कांग्रेस के जमाने में कोयला, पनडुब्बी, अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर, चीनी, चावल और कॉमनवेल्थ गेम्स में घोटाला हुआ। दो जी और थ्री जी में भी घोटाला हुआ। कांग्रेस ने न अंतरिक्ष छोड़ा, न धरती छोड़ी और न पाताल छोड़ा। इन्होंने तीनों लोकों में भ्रष्टाचार किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी चिदंबरम और उनका बेटा कार्तिक चिदंबरम आज बेल पर हैं।  

गठबंधन के आधे नेता जेल में और  आधे बेल पर 
जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन की अन्य पार्टियों और उनके नेताओं को भी निशाने पर लिया। नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव की समाज वाटी पार्टी में उत्तर प्रदेश में लैपटॉप घोटाला, गोमती रिवर फ्रंट में घोटाला हुआ। बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव ने चारा घोटाला किया, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के मंत्री ने टीचर भर्ती में घोटाला किया। गहलोत सरकार में भर्ती घोटाला हुआ, केसीआर और केटीआर ने शराब घोटाला किया, केजरीवाल ने शराब और दवाई का घोटाला किया। उन्होंने कहा कि आज लालू यादव बेल पर हैं, आप नेता संजय सिंह बेल पर हैं। टीएमके के नेता बेल पर हैं, ममता बनर्जी के मंत्री बेल में हैं। आप नेता केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल में हैं। गठबंधन के आधे लीडर जेल में हैं या बेल पर हैं। क्या आप ऐसे लोगों को आगे लाएंगे। इसलिए, भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र को जिताएं और एनडीए को 400 पार ले जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed