फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   MP Lok Sabha Elections: Mohan Yadav took a jibe at Rahul, said - Bhai Saab goes ahead, full stop behind.

MP Lok Sabha Elections: मोहन यादव का राहुल पर तंज, कहा- आगे-आगे भाई साब, पीछे-पीछे फुल स्टॉप

Wed, 20 Mar 2024 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीधी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीधी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 06:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को अधिसूचना जारी हो गई। पहले ही दिन सीधी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha Elections: Mohan Yadav took a jibe at Rahul, said - Bhai Saab goes ahead, full stop behind.
सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि पूत के पांव पालने में दिखने लगते हैं। कांग्रेस की भी मध्य प्रदेश में ऐसी ही हालत है। मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं लेकिन कांग्रेस में बड़े से बड़े नेता भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी अभी चुनावी मैदान में नहीं आए हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी अभी घोषित नहीं हुआ है। इस दौरान डॉ. यादव के साथ-साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


नामांकन से पहले डॉ. यादव ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर भी निशाने साधे। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस ने पद यात्रा निकाली। जहां-जहां से यात्रा निकली, लोग कहते हैं कांग्रेस छोड़ो यात्रा थी। वो (राहुल) जहां-जहां गए से लोग कांग्रेस छोड़ते चले गए। जिस रास्ते से कांग्रेस के नेता गए, उस रास्ते में आगे-आगे भाईसाब पीछे-पीछे फुल स्टॉप... पता नहीं कहां से गए, किस रास्ते से गए, इस वजह से उनका रास्ता छोटा रखा गया था।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताओ मोदी जी के लिए कौन-सा क्षेत्र छूट रहा है
डॉ. यादव ने कहा कि "हमारे नेता नरेंद्र मोदी जी के लिए कौन-सा क्षेत्र छूट रहा है, यह आप ही बताइए। एक तरफ नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व है... लगातार दो बार सरकार बनाने के बाद अब तीसरी बार उनके कदम बढ़ रहे हैं। ये वो नहीं कह रहे हैं, लोकसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन खरगे) बोलते हैं। हमारा नारा कांग्रेस वाले बोल रहे हैं। अबकी बार 400 पार..."

राम मंदिर को लेकर कसा तंज
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग सवाल पूछते थे कि भगवान राम कहां पैदा हुए? सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी नहीं माने। शिलान्यास के समय भी उन लोगों ने प्रश्न ही उठाए। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया। अब जनता इसका जवाब देगी। आपने निमंत्रण ठुकराया, जनता आपके प्रत्याशी को ठुकराएगी।" 


कांग्रेस के पास प्रत्याशी ही नहीं है 
डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव दो या चार लोगों के बीच में होता था। मध्यप्रदेश में दो दलीय व्यवस्था है। इस दो दलीय व्यवस्था में भाजपा के सामने कोई न कोई कांग्रेस का प्रत्याशी आता है। सीधी में भाजपा का प्रत्याशी भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर प्रदेश का पहला नामांकन भरने वाला प्रत्याशी बन रहा है। कांग्रेस का कोई प्रत्याशी ही नहीं आया, लेकिन कांग्रेस में रहकर उसकी नीति का विरोध करने वाले लालचंद्र गुप्ता जी हमारे बीच में आए हैं। ये तो कांग्रेस की हालत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed