{"_id":"669a35ed9ae29e4a13061203","slug":"mp-news-sidhi-young-man-attacked-his-cousin-sister-with-blade-after-refusing-to-marry-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार, उसकी शादी के बाद भी कम नहीं हुई युवक की आशिकी, ससुराल पहुंचकर किया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मौसेरी बहन से एकतरफा प्यार, उसकी शादी के बाद भी कम नहीं हुई युवक की आशिकी, ससुराल पहुंचकर किया कांड
Fri, 19 Jul 2024 03:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:16 PM IST
सार
आरोपी युवक अपनी मौसेरी बहन से उसकी शादी से पहले से एकतरफ प्यार करता था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, जिसका प्रस्ताव युवक ने उसके सामने रखा था। लेकिन, उसने ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले में एक युवक ने अपनी विवाहिता मौसेरी बहन पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक ने यह हमला एकतरफा प्यार में किया, क्योंकि वह बहन से शादी करना चाहता था, जबकि महिला ने पहले ही इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
इसके भी बुधवार की शाम करीब 7 बजे युवक अपनी मौसेरी बहन के ससुराल पहुंचा और उसे धमकाया। उससे कहा कि तुम मेरे साथ भाग चलो, नहीं तो तुम्हें जान से मार देगा। महिला ने ऐसा करने से इनकार किया तो उसने ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी भाई ने महिला के गर्दन, हाथ, और पेट समेत कई जगह बार किए, जिससे वह गंभीर से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया यह सच
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी युवक अपनी मौसेरी बहन से उसकी शादी से पहले से एकतरफ प्यार करता था। वह उससे शादी भी करना चाहता था, जिसका प्रस्ताव युवक ने उसके सामने रखा था। लेकिन, उसकी मौसेरी बहन ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे भाई-बहन हैं, उनकी शादी संभव नहीं है। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी शादी करा दी, लेकिन युवक पर इसका कुछ असर नहीं पड़ा। इसके बाद भी वह मौसेरी बहन के पीछे पड़ा और अब उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।
