{"_id":"65ec3d38937bf9884a0a917d","slug":"mp-news-sp-honored-asi-s-international-wushu-star-daughter-vaishnavi-has-returned-after-winning-gold-medal-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: एएसआई की इंटरनेशनल वुशु स्टार बेटी का एसपी ने किया सम्मान, गोल्ड मेडल जीतकर लौटी है वैष्णवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: एएसआई की इंटरनेशनल वुशु स्टार बेटी का एसपी ने किया सम्मान, गोल्ड मेडल जीतकर लौटी है वैष्णवी
Sat, 09 Mar 2024 04:13 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 09 Mar 2024 04:13 PM IST
सार
इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी एएसआई की बेटी का एसपी ने सम्मान किया है।
विज्ञापन
सीधी में वुशु स्टार को एसपी ने सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के पुलिस विभाग में एएसआई पद पर पदस्थ विनोद त्रिपाठी की बेटी वैष्णवी ने पूरे भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर सिर्फ अपने गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम बढ़ाया है। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को सीधी के एसपी कार्यालय में सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा ने वैष्णवी के साथ ही साथ उनके विभाग में पदस्थ विनोद त्रिपाठी और उनकी पत्नी का सम्मान किया है।
विज्ञापन
रूस में आयोजित इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप में सीधी जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई की बेटी वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम वजन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश और मध्य प्रदेश सहित पुलिस विभाग का नाम भी रोशन किया है। 28 फरवरी से 5 मार्च तक रूस में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल मॉस्को वुशु स्टार चैंपियनशिप 2024 में मध्य प्रदेश के सतना के रामपुर की रहने वाली वैष्णवी त्रिपाठी ने 48 किलोग्राम वेट में स्वर्ण पदक जीता था। गोल्ड के लिए हुए फाइनल मुकाबले में वैष्णवी ने रूस की खिलाड़ी को हरा दिया। इससे पहले सिल्वर फाइट में उन्होंने अफगानिस्तान की खिलाड़ी को हराया था। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश से 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वैष्णवी की बड़ी बहन गीतांजलि त्रिपाठी भी वुशु खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
जूनियर गोल्ड भी जीता था
वैष्णवी ने इससे पहले 2019 में हुए जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। वैष्णवी के पिता विनोद त्रिपाठी मध्य प्रदेश के सीधी जिले मे पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
