{"_id":"66115cdd4651e71ce00d4236","slug":"rajnath-singh-says-like-dhoni-in-cricket-rahul-gandhi-is-best-finisher-of-indian-politics-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया राजनीति का फिनिशर, बोले- देश से कांग्रेस को खत्म कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Polls: राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया राजनीति का फिनिशर, बोले- देश से कांग्रेस को खत्म कर रहे
Sat, 06 Apr 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:42 PM IST
सार
Lok Sabha Polls: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर मध्यप्रदेश के सीधी पहुंचे। जहां एक निजी होटल में सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी राजनीति में फिनिशर हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सिंगरौली और सीधी में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीधी में राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को राजनीति का फिनिशर कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज पूरे देश में खत्म हो गई। कई नेता कांग्रेस छोड़ रहे, जिस तरह क्रिकेट में धोनी फिनिशर हैं, उसी तरह राजनीति में राहुल गांधी कांग्रेस के फिनिशर हैं। वहीं, सिंगरौली में रक्षा मंत्री ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे देश मजबूत होगा। जनता अपने वोट का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी। खरीद-फरोख्त रोकने का भी यही उपाय है, देश में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' होना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करती है
रक्षा मंत्री ने कहा, मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान किसी न किसी राज्य में आतंकवादी घटनाएं होती रहती थीं। कांग्रेस और उसके सहयोगियों दलों के नेता लोगों को डराकर उनके बीच नफरत पैदा करते हैं। भाजपा कभी भी जाति, धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि हम न्याय और मानवता की राजनीति करने वाले लोग हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। आज अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बन गया है। रामलला अपनी कुटिया से निकलकर महल पहुंच चुके हैं। अब राम राज्य आने की शुरुआत हो चुकी है। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि जब से मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं। अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा और कद बढ़ा है।
