{"_id":"6638ddee80e8223617013068","slug":"sidhi-news-luxury-bus-and-bolero-collided-near-baniyadol-13-people-injured-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: बनियाडोल के पास लग्जरी बस और बोलेरो की हुई टक्कर, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: बनियाडोल के पास लग्जरी बस और बोलेरो की हुई टक्कर, 13 लोग घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 May 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सोमवार को सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 13 लोग घायल हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीधी जिले में लगातार सड़क हादसे हुए हैं। जहां सोमवार शाम करीब चार बजे लग्जरी बस और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई, जिसकी वजह से 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी और कुछ लोगों को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया है।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, लग्जरी बस सीधी से ग्वालियर जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ बोलेरो वाहन मैहर से माता का दर्शन करते हुए बम्हनी आ रहा था। तभी शाम तकरीबन चार बजे बनियाडोल के पास दोनों की टक्कर हो गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, जानकारी लगते ही चौकी प्रभारी बम्हनी नीरज साकेत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घायलों को अस्पताल में एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन के माध्यम से भेज दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X