{"_id":"66c2efdfed53392eee052d05","slug":"skeleton-of-65-year-old-man-found-in-sidhi-man-had-left-home-to-work-as-a-laborer-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीधी में 65 साल के व्यक्ति का कंकाल मिला, घर से मजदूरी करने के लिए निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीधी में 65 साल के व्यक्ति का कंकाल मिला, घर से मजदूरी करने के लिए निकला था
Mon, 19 Aug 2024 12:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:40 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि धारदार हथियार से हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक का मिला नरकंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शारदा में 65 वर्षीय व्यक्ति का नरकंकाल मिला है, जिससे गांव में चर्चा का माहौल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि नरकंकाल का सिर अलग पड़ा हुआ है, जबकि बाकी शरीर सही सलामत पाया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि धारदार हथियार से हत्या करके शव को जंगल में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम शेरपुर के निवासी प्रवीण विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक धनराज विश्वकर्मा, जो ग्राम शेरपुर के छोटे सिंह के यहां काम कर रहे थे, 2 अगस्त को अपने घर ग्राम शारदा से काम के लिए निकले थे। लेकिन वे वापस नहीं आए। हमने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 3 अगस्त को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 17 अगस्त को उनका कंकाल जंगल में मिला, और हम मानते हैं कि उनकी हत्या करके शव को वहां फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
डीसीपी गायत्री तिवारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी बहरी राकेश बैस के साथ टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
