फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Smack network spanning from Rajasthan to Bhopal busted; three smugglers arrested with 74.27 grams of smack.

Bhopal: राजस्थान से भोपाल तक फैले स्मैक नेटवर्क का खुलासा, अब तक कुल 12 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

Sat, 18 Jul 2026 09:34 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 09:34 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजस्थान से संचालित स्मैक नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने स्मैक, गांजा, एमडी ड्रग, वाहन और मोबाइल जब्त कर अंतरराज्यीय तस्करी की जांच शुरू की।

विज्ञापन
Smack network spanning from Rajasthan to Bhopal busted; three smugglers arrested with 74.27 grams of smack.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने पिछले 48 घंटे में चार बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 74.27 ग्राम स्मैक, 927 ग्राम गांजा, 1.04 ग्राम एमडी ड्रग, एक कार, दो दोपहिया वाहन और सात मोबाइल फोन समेत करीब 37.13 लाख रुपये का माल जब्त किया है। जांच में भोपाल से राजस्थान तक फैले अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रई स्थित पंडित दीनदयाल पार्क के पास स्मैक सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद निरीक्षक अपाला सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 74.27 ग्राम स्मैक, एक कार, एक एक्टिवा, एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए।

विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राजस्थान के झालावाड़ से स्मैक लाकर भोपाल और आसपास के इलाकों में छोटे तस्करों के माध्यम से सप्लाई करते थे। पुलिस जब्त मोबाइल फोन के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा और एमडी ड्रग के साथ भी कार्रवाई
क्राइम ब्रांच ने निशातपुरा क्षेत्र में 426 ग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी विमला उर्फ सुनीता को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गांजा सप्लायर फरहान खान को भी पकड़ा गया। पूछताछ में फरहान ने अन्य सप्लायरों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

वहीं हबीबगंज नाका क्षेत्र से अशोक साकल्ले को 501 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। वह ग्राहकों को गांजा बेचने की तैयारी में था। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालिका को 1.04 ग्राम एमडी ड्रग, एक मोबाइल फोन और नशे के कारोबार से जुड़े पांच डिजिटल स्क्रीनशॉट के साथ पकड़ा। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क की जांच कर रही है।

पढे़ं: नरोत्तम मिश्रा का दावा- 20 हजार वोटों से भाजपा जीतेगी, कांग्रेस ने 25 हजार वोटों की बढ़त बताई



राजस्थान से संचालित हो रहा था स्मैक नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों में रितिक नामदेव, कौशल जाटव, शाहरुख अंसारी, चंदाबाई सिसोदिया, नानूराम तंवर, पप्पूलाल तंवर और देव सिंह तंवर शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि झालावाड़ (राजस्थान) से स्मैक लाकर भोपाल में इसकी सप्लाई की जाती थी।

आरोपियों में खंडवा निवासी 29 वर्षीय जितेंद्र चाकरडे भी शामिल है, जो वर्तमान में सेज यूनिवर्सिटी, कटारा हिल्स में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र रितिक से स्मैक खरीदकर आगे बेचता था। पुलिस ने बताया कि विमला उर्फ सुनीता, फरहान खान और अशोक साकल्ले को गांजा तस्करी के मामले में तथा एक विधि-विरुद्ध बालिका को एमडी ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

जब्त सामग्री

  • 74.27 ग्राम स्मैक
  • 927 ग्राम गांजा
  • 1.04 ग्राम एमडी ड्रग
  • एक कार
  • एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल
  • सात मोबाइल फोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed