सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An elderly man died in Tikamgarh due to a cold attack.

MP: सावधान! कड़ाके की ठंड व शीतलहर से लोगों की बढ़ रही मुश्किलें, टीकमगढ़ में कोल्ड अटैक से बुजुर्ग की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ शहर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच एक बुजुर्ग की संदिग्ध कोल्ड अटैक से मौत हो गई। राजेंद्र पार्क जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से वे सड़क किनारे गिर पड़े, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

An elderly man died in Tikamgarh due to a cold attack.
अस्पताल ले जाती हुई एंबुलेंस।
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ शहर में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच बीती देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। कोल्ड अटैक की आशंका के चलते एक बुजुर्ग सड़क किनारे गिर पड़े, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 79 वर्षीय लखीमल सिंधी के रूप में हुई है, जो शहर की सिंधी धर्मशाला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमल सिंधी बुधवार की शाम घर से राजेंद्र पार्क घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कोतवाली के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे सड़क किनारे गिर पड़े। राहगीरों ने बुजुर्ग को गिरा देख तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: शहर में बिछी 3000 किमी नर्मदा लाइन का सर्वे होगा, 6600 बोरिंग की जियो टैगिंग करेंगे

प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कोल्ड अटैक माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में भी बड़ी संख्या में परिचित और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ जिले में पिछले चार दिनों से लगातार शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड के कारण बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में हृदय संबंधी रोगियों और वृद्धजनों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

टीकमगढ़ जिला अस्पताल की सिविल सर्जन अमित शुक्ला ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, गर्म कपड़े पहनें और किसी भी प्रकार की अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed