बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal Sand Mining from River: Administration Takes Major Action

Tikamgarh News: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान लिफ्टर को जब्त कर मौके पर किया नष्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा घाट पर लिफ्टर मशीन जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

Illegal Sand Mining from River: Administration Takes Major Action
पनडुब्बी को तोड़ती हुई जेसीबी।
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने लिधोरा तहसील के रतनगुवा गांव स्थित डोडा घाट पर आकस्मिक छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे लिफ्टर को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
Trending Videos


जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां बीच नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लिफ्टर मशीन संचालित होती मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से लिफ्टर को बाहर निकलवाया और उसे तोड़कर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में उसका दोबारा उपयोग न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार अभियान चलाया जा रहा
कार्रवाई के दौरान नदी किनारे अवैध रूप से जमा किए गए रेत के बड़े-बड़े ढेर भी पाए गए। टीम ने इन ढेरों को जेसीबी से वापस नदी क्षेत्र के गड्ढों में भरवा दिया। प्रशासन की इस सख्ती से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन, नायब तहसीलदार सावंत सिंह, नायब तहसीलदार कसोरिया, पुलिस बल, पटवारी और खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। उल्लेखनीय है कि विपुल रावत के प्रशिक्षण से लौटने के बाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में बदला मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं ओले; 30 जिलों में अलर्ट से चिंता में किसान

 कार्रवाई से माफियाओं में भय का माहौल
टीम दिन के साथ-साथ रात में भी संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दे रही है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध रेत उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां माफियाओं में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed