सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Police action against opium cultivation on teacher's farm crime news

Tikamgarh: शिक्षक की जमीन पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 27 किलो हरे पौधे जब्त; गेहूं की फसल के बीच छिपाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गेहूं की फसल के बीच उगाई गई अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। खेत से 27 किलो हरे पौधे जब्त कर मालिक अजीत खान को गिरफ्तार किया गया, जांच जारी है।

Police action against opium cultivation on teacher's farm crime news
खेत पर अफीम की खेती
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई करते हुए एक खेत से करीब 27 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे जब्त किए। कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

Trending Videos

पुलिस टीम ने ग्राम रतनगुवां भाटा के खदई हार क्षेत्र में दबिश दी। खेत में गेहूं की फसल के बीच अफीम के पौधे इस तरह लगाए गए थे कि दूर से देखने पर सामान्य खेती प्रतीत हो। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हरे-भरे पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 27 किलोग्राम बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से खेत मालिक अजीत खान, निवासी बम्होरी खास, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दिगौड़ा थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।


पढ़ें: हजारों करोड़ हुआ बजट फिर भी प्रदेश के स्कूलों की दुर्दशा, 6000 भवन जर्जर, 3500 में शौचालय नहीं

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित परिवार पूर्व में भी अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और मामले का औपचारिक खुलासा जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में भी सघन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed