सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Teacher at Government School Celebrates BJP Foundation Day; Photos Go Viral on Social Media

MP: सरकारी स्कूल में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, कांग्रेस विधायक ने खड़े किए सवाल; मामला पकड़ रहा तूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के शासकीय प्राथमिक स्कूल दरियापुरा में कथित रूप से भाजपा स्थापना दिवस मनाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल परिसर में राजनीतिक कार्यक्रम और तस्वीरों के वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम पर सवाल खड़ा किया है।

Teacher at Government School Celebrates BJP Foundation Day; Photos Go Viral on Social Media
भाजपा का स्थापना दिवस मनाने के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले की एक शासकीय स्कूल में कथित रूप से राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसके बाद शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। मामला शासकीय प्राथमिक पाठशाला दरियापुरा का है, जहां सोमवार (छह अप्रैल) दोपहर एक शिक्षक द्वारा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।


जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में शिक्षक और कुछ ग्रामीणों ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर फोटो खिंचवाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल तस्वीरों में प्राथमिक शिक्षक कन्हैयालाल कक्षा के भीतर झंडा लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कार्यक्रम की निंदा की
टीकमगढ़ जिले से कांंग्रेस के विधायक यादवेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में प्रशासन को शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए। शैक्षिक संस्थाओं का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। इस हम निंदा करते हैं। वहीं, इस पूरे मामले में शिक्षक कन्हैयालाल का कहना है कि उन्होंने यह कार्यक्रम अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर किया। उनका दावा है कि टीकमगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें मोबाइल पर निर्देश दिए गए थे कि स्कूल में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाए। इसी आदेश के पालन में उन्होंने स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। शिक्षक का कहना है कि इसमें उनकी कोई व्यक्तिगत भूमिका नहीं है और उन्होंने केवल आदेश का पालन किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: बाल विवाह रोकने के लिए उड़न दस्तों ने संभाली कमान, अक्षय तृतीया के कार्यक्रमों पर प्रशासन की नजर

वहीं, जब इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह चौहान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि “जिसकी सत्ता होती है, उसी के अनुसार काम करना पड़ता है,” जिससे उनके बयान पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी स्कूलों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखना नियमों का हिस्सा है। शिक्षा संस्थानों में किसी भी राजनीतिक दल के प्रचार-प्रसार या आयोजन पर प्रतिबंध होता है, ताकि बच्चों को निष्पक्ष और संतुलित वातावरण मिल सके। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed