सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain-bhairavgarh-central-jail-international-yoga-day-program-for-prisoners

Ujjain: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में एक हजार कैदी करेंगे योग, कृष्ण गुरुजी देंगे संदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: Tarunendra Kumar Chaturvedi Updated Wed, 17 Jun 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उज्जैन की भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में विशेष योग शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब एक हजार कैदी योग और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश प्राप्त करेंगे।

ujjain-bhairavgarh-central-jail-international-yoga-day-program-for-prisoners
एक पुरानी तस्वीर में योग कराते हुए कृष्ण गुरुजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन के भैरवगढ़ केंद्रीय जेल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान करीब एक हजार कैदी एक साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करेंगे। यह सत्र सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का मुख्य विषय 'योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन तथा बेहतर वृद्धावस्था रहेगा'।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्ण गुरुजी, जो प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समाज के विभिन्न वर्गों तक योग का संदेश पहुंचाने के लिए अनूठे प्रयासों के लिए जाने जाते हैं, इस वर्ष जेल परिसर में योग का संदेश लेकर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका

विज्ञापन

कृष्ण गुरुजी के अनुसार, योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं को स्वयं से जोड़ने की प्रक्रिया है। योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और जीवन के उत्तरार्ध को भी अधिक संतुलित एवं आनंदमय बना सकता है।

अब तक के योग संदेशों पर एक नजर
कार्यक्रम के दौरान कैदियों को स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और आत्मिक उन्नति के लिए योग के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि कृष्ण गुरुजी विगत वर्षों में ट्रेन यात्रियों, कैलाश मानसरोवर यात्रियों, वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों, ट्रांसजेंडर समुदाय, कुलियों, कुष्ठ रोगियों तथा समाज के अनेक उपेक्षित वर्गों के बीच योग का संदेश पहुंचा चुके हैं। इस वर्ष उनका उद्देश्य जेल में रह रहे कैदी भाइयों तक योग के माध्यम से आत्मविश्वास, बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवन दृष्टि का संदेश पहुंचाना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed