सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Eviction Drive Begins at Vikram University Bungalows, Notice Issued to MLA and 6 Others

Ujjain News: विक्रम यूनिवर्सिटी में बंगलों से कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू, विधायक समेत 6 को नोटिस जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

कार्यपरिषद के फैसले के बाद सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के आवासों पर से कब्जा हटाने की कार्रवाई के चलते कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए गए हैं, इनमें भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय का नाम भी शामिल है।
 

Ujjain News: Eviction Drive Begins at Vikram University Bungalows, Notice Issued to MLA and 6 Others
विक्रम विवि के बंगलों से कब्जे हटाने के नोटिस जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बंगलों पर वर्षों से जमे कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही विवाद गहराने लगा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आलोट से भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय सहित 6 लोगों को सरकारी आवास खाली करने के नोटिस जारी किए हैं।

Trending Videos


कुलगुरु अर्पण भारद्वाज ने बताया कि हाल ही में हुई कार्यपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन व्यक्तियों का विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं है, उनसे आवास खाली कराए जाएंगे। वर्तमान में 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी आवास के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन बाहरी कब्जों के कारण उन्हें सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यपरिषद के निर्णय के अनुसार विश्वविद्यालय के आवास केवल कर्मचारियों के लिए सुरक्षित रहेंगे, जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें एक माह के भीतर आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: लॉरेंस के नाम पर वसूली करने वाली गैंग पर शिकंजा; 10 करोड़ के फिरौती केस में तीन गिरफ्तार

जर्जर भवन हटाने की भी योजना
सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय के कई भवनों पर बाहरी लोगों का कब्जा होने के चलते कर्मचारी जर्जर आवासों में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन ने ऐसे 21 जर्जर भवनों को हटाने की योजना भी बनाई है, ताकि नए सिरे से आवास व्यवस्था सुधारी जा सके।

आवंटन पर उठे सवाल
जानकारी के मुताबिक विधायक मालवीय को वर्ष 2009 में ई-4 श्रेणी का आवास आवंटित हुआ था, जिसका मासिक किराया 1620 रुपए है। अक्टूबर 2023 में उन्होंने एकमुश्त 9.09 लाख रुपए जमा किए थे लेकिन इसके बाद किराया जमा नहीं हुआ। नोटिस मिलने के बाद उन्होंने अन्य आवंटनों पर भी सवाल खड़े किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अब लंबे समय से कब्जा जमाए लोगों से आवास खाली कराने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहा है, जिससे विवाद धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed