सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News: 7 Transgender Persons Return at Itarsi Meet, Get Mahamandaleshwar Titles; Claims Questioned

Narmadapuram: किन्नर सम्मेलन में सात किन्नरों की घर वापसी, वैदिक रीति से बने महामंडलेश्वर, दावों पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 06:52 PM IST
Narmadapuram News: 7 Transgender Persons Return at Itarsi Meet, Get Mahamandaleshwar Titles; Claims Questioned
नर्मदापुरम के इटारसी में आज आयोजित अखिल भारतीय किन्नर सनातन सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। त्रिशालानंद गार्डन में हुए इस भव्य आयोजन में देशभर से करीब 500 किन्नरों की मौजूदगी रही, जहां धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात किन्नरों की घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम में दूध, घी और शहद से शुद्धिकरण अभिषेक कर उन्हें सनातन धर्म में पुनः शामिल किए जाने का दावा किया गया।

इस आयोजन का नेतृत्व जगत गुरु काजल ठाकुर किन्नर ने किया। उनके सान्निध्य में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों के सात किन्नरों को महामंडलेश्वर की उपाधि भी प्रदान की गई। इनमें नर्मदापुरम की पांचाली गुरु, पिपरिया की शांति, मुंगावली की डॉली नायक, इटावा की बेला नायक और तम्मना नायक तथा परेला की अंजली नायक शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार यह सभी पहले दूसरे धर्म से जुड़े थे और अब उन्होंने सनातन परंपरा में वापसी की है।

कार्यक्रम के दौरान जगत गुरु काजल ठाकुर ने दावा किया कि भटके हुए किन्नरों को फिर से सनातन धर्म से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किन्नरों का उल्लेख सनातन ग्रंथों में मिलता है जबकि अन्य धर्मग्रंथों में उनका स्पष्ट वर्णन नहीं है। उनके अनुसार यह पहल धार्मिक पुनर्जागरण और सांस्कृतिक वापसी का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें: शहडोल के जैतपुर कांड में नया मोड़: तीन युवकों की मौत मामले में ‘माइकल’ गिरफ्तार, ये सवाल अब भी बरकरार

वहीं पांचाली गुरु किन्नर ने भावुक बयान देते हुए कहा कि उन्हें पहले कथित तौर पर धमकी देकर धर्म परिवर्तन कराया गया था लेकिन अब वे अपनी मर्जी से सनातन धर्म में लौट आई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे ब्राह्मण परिवार से हैं और महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने पर उन्हें अत्यंत खुशी है।

इस पूरे आयोजन पर काजल ठाकुर ने भी कहा कि यह केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि किन्नर समाज को उसकी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने इसे एक सामाजिक और आध्यात्मिक अभियान बताया।

हालांकि इस आयोजन के बाद कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। धर्म परिवर्तन, दबाव के आरोप और घर वापसी के दावों ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। जहां एक पक्ष इसे आस्था की वापसी और परंपरा से जुड़ाव बता रहा है, वहीं दूसरा पक्ष इसकी सत्यता और परिस्थितियों पर सवाल उठा रहा है। इटारसी का यह सम्मेलन अब केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक बड़े सामाजिक और वैचारिक बहस का मुद्दा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nainital: गौलापार स्टेडियम में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

24 Apr 2026

Bihar Floor Test: बिहार फ्लोर टेस्ट.. क्या बोले नेता? | Bhai Virendra | Samrat Chaudhary | Bihar Politics

24 Apr 2026

अभी और तपेगा यूपी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!

24 Apr 2026

जालौन: घर में अकेला था किसान, खेत में पेड़ से लटककर दी जान; शादी में गया था परिवार

24 Apr 2026

VIDEO : चौक स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित सब जूनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026

24 Apr 2026
विज्ञापन

VIDEO : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा सम्मेलन का आयोजन

24 Apr 2026

जालंधर में दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद वारदात

24 Apr 2026
विज्ञापन

गाजियाबाद में देर रात बवाल: महिला को फ्लैट खाली करने को कहने पर बढ़ा विवाद, पुलिस पहुंची

24 Apr 2026

Delhi: जंतर-मंतर पर वामपंथी दलों का प्रदर्शन, नोएडा श्रमिकों के दमन के खिलाफ किया विरोध

24 Apr 2026

रायबरेली में खेत में गेहूं लादने जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, पंचायत मित्र घायल

24 Apr 2026

लुधियाना के हंबड़ा रोड स्थित दाना मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान

24 Apr 2026

हिसार में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, छात्र न्याय महापंचायत को लेकर बोले...

24 Apr 2026

'पुलिस की पाठशाला' में नशे के खिलाफ जागरूक किए गए विद्यार्थी

24 Apr 2026

Rudrapur: प्रीत विहार के लोगों को मिली दो सड़कों की सौगात

पारिवारिक विवाद बढ़ा, दंपती ने दी आत्महत्या की चेतावनी; VIDEO

24 Apr 2026

Pithoragarh: यूकेडी ने की चिन्हीकरण समिति की बैठक कराने की मांग

24 Apr 2026

बर्फीली वादियां बनीं आकर्षण, भद्रवाह-छत्रगलां में उमड़ी सैलानियों की भीड़

24 Apr 2026

बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे ने चुनौतियों के बीच पास की इंटर परीक्षा

24 Apr 2026

Meerut: व्यापारियों के विरोध से घिरे सांसद Arun Govil, बोले– हमारी बात नहीं सुनी जा रही

24 Apr 2026

Muzaffarnagar: गंग नहर में कूदे किसान अमरनाथ के परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक, निष्पक्ष जांच और सहायता की मांग

24 Apr 2026

Kullu: पीपल जात्र के लिए फड़ी मार्केट बिकी 39 लाख में, 13 बोलीदाता ने लिया हिस्सा

24 Apr 2026

VIDEO: नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने किया संबोधित, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

24 Apr 2026

VIDEO: प्रशिक्षण पूरा कर 194 नवआरक्षी तैयार, 26 अप्रैल को पासिंग आउट परेड

24 Apr 2026

VIDEO: बोलेरो-साइकिल टक्कर के बाद वाहन पलटा, 13 घायल, तीन गंभीर

24 Apr 2026

Shimla: इनर व्हील क्लब की चेयरपर्सन ने की शिमला के वोकेशनल सेंटर की विजिट

24 Apr 2026

जांजगीर-चांपा : कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, छोटे बेटे को भी लगी गोली, तीन मोबाइल लेकर भागे

24 Apr 2026

मोटर मैकेनिक की बेटी ने लहराया परचम, हाईस्कूल में हासिल किया 5वां स्थान

24 Apr 2026

VIDEO: ट्रक ने तीन मासूमों के पिता को रौंदा, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

24 Apr 2026

Himachal Pradesh: जन आक्रोश पदयात्रा में शामिल हुए जयराम ठाकुर

24 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद ने शुरू कराया नोटिस देने का कार्य

24 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed