सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Police crack down on illegal meat trade, two accused arrested, externment action underway

MP Crime: उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में अवैध मांस कटाई पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

महाकाल थाना क्षेत्र में अवैध मांस बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को दबोच लिया। दबिश के दौरान मौके से जिंदा मवेशी और धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं।

Ujjain News: Police crack down on illegal meat trade, two accused arrested, externment action underway
पुलिस ने बूचड़खाने पर दी दबिश, दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर की महाकाल थाना पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी काटकर मांस बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

Trending Videos


एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि सर्कल भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोट मोहल्ला स्थित बम्बईया गली में हाजी मुस्तकीम और उसका भाई वसीम उर्फ बम्बईया अवैध रूप से मवेशी काटकर मांस बेच रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए थे लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: जानें उज्जैन में ऐसा क्या हुआ कि निगम ने लाखों की प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चला दिया बुलडोजर

मौके से पुलिस ने एक मवेशी के कटे अंगों के साथ दो जीवित पाड़े और एक पाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, लोहे के बाट, धारदार बक्का और छुरी सहित अन्य सामग्री जब्त की है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए जिलाबदर की कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed