फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1 Crore Mobile Heist In Ujjain: 4 Masked Men Loot 2 Shops, Flee In White Car

Ujjain: कार से आए चोरों ने दो मोबाइल शोरूम को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुई वारदात; तलाश जारी

Sat, 11 Jul 2026 06:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

उज्जैन के फ्रीगंज क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने दो मोबाइल शोरूम में सेंध लगाकर एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी

विज्ञापन
1 Crore Mobile Heist In Ujjain: 4 Masked Men Loot 2 Shops, Flee In White Car
ऐसे हुई चोरी।

विस्तार

उज्जैन के फ्रीगंज में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कार से आए बदमाशों ने दो मोबाइल दुकानों के शटर तोड़कर एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकानों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

विज्ञापन

फ्रीगंज के अमर सिंह मार्ग स्थित महाकाल सिंधी कॉलोनी निवासी नरेश सीतलानी, पिता भगवानदास सीतलानी का हाई च्वाइस नाम से शोरूम है। यहां सैमसंग कंपनी के मोबाइल बेचे जाते हैं। नरेश सीतलानी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे उनके परिचित राम ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर उचका हुआ है।

विज्ञापन


वह तुरंत दुकान पहुंचे तो देखा कि शोकेस का सामान बिखरा पड़ा था। शोकेस में रखे करीब 40 लाख रुपये कीमत के मोबाइल गायब थे। इसके अलावा लगभग 45 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए थे। उन्होंने तत्काल माधव नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीतलानी ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। दुकान का डीवीआर पुलिस को सौंप दिया गया है। इसी दौरान पुलिस जांच कर ही रही थी कि करीब 50 मीटर दूर स्थित एसएस मोबाइल शोरूम में भी चोरी की जानकारी मिली। वहां भी बदमाशों ने शटर उचकाने के बाद कांच का दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, यहां से करीब 70 लाख रुपये कीमत के मोबाइल चोरी हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि बदमाश आदतन अपराधी होने के साथ-साथ मोबाइल और सीसीटीवी सिस्टम की भी अच्छी जानकारी रखते थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने सबसे पहले डीवीआर तलाशा, लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। शोकेस से मोबाइल निकालते समय वे यह भी जांचते रहे कि कहीं वे डेमो पीस तो नहीं हैं। बदमाशों ने आईफोन नहीं चुराए, क्योंकि उन्हें ट्रैक किए जाने और पकड़े जाने का खतरा था।



ये भी पढ़ें- दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: सियासी गहमागहमी के बीच नरोत्तम पहुंच रहे भोपाल, इनके साथ होगी 'वन-टू-वन' चर्चा

मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी
सीसीटीवी फुटेज में चार बदमाश सफेद शर्ट पहने और सिर पर टोपी लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने चेहरे पर काले मास्क लगा रखे थे। उनके हाथों में कपड़े के थैले थे, जिनमें वे मोबाइल भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे और उनके पास टॉर्च भी थी। बाहरी सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद कार दिखाई दे रही है, जिससे वे वारदात के बाद फरार होते नजर आ रहे हैं।

ऐसे हुई चोरी

पूछताछ करती हुई पुलिस।

 

ऐसे हुई चोरी

सीसीटीवी फुटेज।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed