फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   15 Years of Betrayal: Harsiddhi Vihar Drowns in Sewage, Still Awaits Handover

Ujjain News: 15 साल पुरानी हरसिद्धि विहार कॉलोनी बदहाल, बारिश में डूबी सड़कें, सीवर का पानी घरों तक पहुंचा

Tue, 28 Jul 2026 11:08 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 11:08 AM IST
सार

उज्जैन की देवास रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की हरसिद्धि विहार कॉलोनी में बारिश के बाद बदहाल व्यवस्थाओं ने रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें जर्जर हैं, जलभराव और सीवर का गंदा पानी कॉलोनी में घुस रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
15 Years of Betrayal: Harsiddhi Vihar Drowns in Sewage, Still Awaits Handover
हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे हैं हालात।

विस्तार

देवास रोड पर बसी हाउसिंग बोर्ड की 15 साल पुरानी हरसिद्धि विहार कॉलोनी में रहवासियों का जीवन बदहाली के बीच कट रहा है। समस्या निवारण शिविर को एक महीने से ज्यादा बीत गए, लेकिन हाउसिंग बोर्ड ने न सफाई कराई, न सड़क बनाई और न ही कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर किया। नतीजा यह रहा कि बारिश आते ही कॉलोनी डूब गई और रहवासियों का जीना मुहाल हो गया।
विज्ञापन


अपनी समस्याओं को कई बार जिम्मेदारों को बताने के बाद रहवासी फूट-फूट कर रो रहे हैं। कॉलोनी की सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। बेरोकटोक चल रहे डंपरों ने जो सड़कें बची थी उन्हें भी तोड़ दिया। सबसे बड़ा खतरा - पास की मंगलसिटी और महाकाल एवेन्यू के सीवरेज का गंदा पानी है जो कि सीधे हरसिद्धि विहार में घुस रहा है।
विज्ञापन


इससे बोरवेल में भी सीवर का पानी पहुंचने का डर अब क्षेत्रवासियों के लिए मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है की15 साल पहले लाखों रुपये देकर प्लॉट लिया था। अब वही घर घाटे का सौदा लग रहा है। हाउसिंग बोर्ड टैक्स के नाम पर मोटी रकम वसूल रहा है, पर सुविधा के नाम पर जीरो। स्थिती यह है कि आज भी हम सड़क, पानी, बिजली की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली मकान, जंगली जानवर और शरारती तत्वों का अड्डा
क्षेत्रवासियों ने बताया कि सफाई न होने से हालात और बिगड़ गए हैं। कॉलोनी में दर्जनों मकान खाली पड़े हैं, जो अब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। झाड़ियों और खाली प्लॉटों में शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। साथ ही जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश में सांप-बिच्छू घरों तक पहुंच रहे हैं।

नगर निगम को हैंडओवर करो - नीतू गुप्ता
हरसिद्धि विहार विकास समिति अध्यक्ष नीतू गुप्ता का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा शिविर में सारी समस्या बताई थी। हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने हैंडओवर का आश्वासन भी दिया था। एक महीने से ज्यादा हो गया, लेकिन फाइलें अब भी धूल खा रही हैं। हमें बिजली, सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधा चाहिए, इसलिए कॉलोनी को तुरंत नगर निगम को हैंडओवर करो।


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: आज किसानों का भोपाल कूच व CM हाउस के घेराव की तैयारी, मूंग की 100% खरीदी पर अड़े; अब आगे क्या?

हाउसिंग बोर्ड बोला - टेक्निकल परेशानी है
हाउसिंग बोर्ड के ईई एनके गुप्ता का कहना है कि निगम की टीम कॉलोनी का विजिट कर एस्टीमेट दे चुकी है। हम भी चाहते हैं जल्दी हैंडओवर हो जाए। कई बार निगम अधिकारियों को विजिट करवा चुके हैं। लेकिन कुछ टेक्निकल परेशानी आ रही है, उसे सुलझाने में लगे हैं।

हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे है हालात

हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे है हालात

 

हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे है हालात

हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे है हालात

 

हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे है हालात

हरसिद्धि विहार के कुछ ऐसे है हालात

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed