सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   6 Months After Wedding: Husband Force-Feeds Wife Poison to Death, In-Laws Watched

Ujjain News: मारपीट के बाद पत्नी को जबरन खिलाई सल्फास, इलाज के दौरान मौत; पति-सास-ससुर गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के भाटपचलाना क्षेत्र में नवविवाहिता प्रिया की सल्फास खाने से मौत हो गई। मरणासन्न बयान में उसने पति पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया। जांच के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

6 Months After Wedding: Husband Force-Feeds Wife Poison to Death, In-Laws Watched
गिरफ्त मे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाटपचलाना थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति पर नवविवाहिता पत्नी के साथ मारपीट कर उसे जबरन सल्फास की गोली खिलाने का आरोप है। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति समेत सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 2 जून 2026 की है। ग्राम बरथून निवासी नवविवाहिता प्रिया को जहर खाने के बाद परिजन नागदा के जनसेवा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन के पाटीदार अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान तहसीलदार ने प्रिया के मरणासन्न कथन (डाइंग डिक्लेरेशन) दर्ज किए। प्रिया ने बयान में आरोप लगाया कि उसके पति बालकदास बैरागी ने मारपीट कर उसे जबरन सल्फास की गोली खिलाई थी। 5 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  किस मामले की वजह से रद्द हुई मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी, नियम क्या कहते हैं और आगे कौन से रास्ते

भाटपचलाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मायके पक्ष के बयानों में सामने आया कि शादी के बाद से ही पति बालकदास, सास राजूबाई और ससुर प्रहलाददास घरेलू बातों को लेकर प्रिया को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि घटना वाले दिन भी पति ने मारपीट करने के बाद उसे जबरन जहर खिला दिया।

जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर भाटपचलाना थाने में धारा 103(1), 49, 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एसडीओपी खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर घटना के करीब दो घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बालकदास पिता प्रहलाददास, उम्र 28 वर्ष
  2. प्रहलाददास पिता जानकीदास, उम्र 54 वर्ष
  3. राजूबाई पति प्रहलाददास, उम्र 50 वर्ष

तीनों निवासी ग्राम बरथून को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बालकदास के खिलाफ पहले भी पत्नी प्रिया से मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed